KBP Times

“तुम मेरा दिल..” जय से तलाक के बाद माही ने सलमान खान के दोस्त पर लुटाया प्यार

Mahhi Vij Special Post माही ने सलमान खान के दोस्त पर लुटाया प्यार

Mahhi Vij Special Post: टीवी एक्ट्रेस माही विज और जय भानुशाली ने हाल में अपनी 14 साल की शादी तोड़ते हुए अलग होने का फैसला लिया है. कपल ने एक जॉइंट स्टेटमेंट शेयर करते हुए बताया था कि दोनों अलग हो रहे हैं लेकिन मिलकर बच्चों की परवरिश करेंगे. अब माही ने एक नया पोस्ट शेयर किया है अपने खास दोस्त नदीम कुरैशी के साथ। माही ने नदीम को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें अपना प्यार बताया है। एक्ट्रेस ने लिखा है कि उन्होंने नदीम को दिल से चुना है। साथ ही मुश्किल दौर में साथ देने के आभार भी जताया है।

अलगाव के बाद माही विज ने खोला दिल

कुछ समय पहले हि माही विज और जय भानुशाली ने अपने रिश्ते के खत्म होने की घोषणा की थी। दोनों ने स्पष्ट किया था कि अब वे पति-पत्नी के रूप में साथ नहीं रहेंगे, लेकिन अपने बच्चों की परवरिश और जिम्मेदारी को मिलकर निभाएंगे। इस मुश्किल और भावनात्मक दौर के बीच माही विज का एक दिल को छू लेने वाला पोस्ट (Mahhi Vij Special Post) सामने आया है, जिसमें उन्होंने नदीम के प्रति अपने गहरे लगाव और भावनाओं को व्यक्त किया है।माही विज ने आगे लिखा, “जो मेरी बात तब भी सुनता है जब मैं एक शब्द भी नहीं कहती, जो मेरे साथ इसलिए खड़ा रहता है क्योंकि वह चाहता है, इसलिए नहीं कि उसे करना है, तुम ही मेरा परिवार हो, मेरी सेफ जगह हो, मेरे फॉरएवर हो। तुम सिर्फ मेरी सबसे अच्छी दोस्त नहीं हो, तुम मेरा सुकून, मेरी ताकत, मेरा घर हो। दिल ही दिल में हम दोनों जानते हैं कि नदीम और माही एक हैं आखिर में अपने दिल की बात जाहिर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, “मैं तुमसे प्यार करती हूं, नदीम- सिर्फ इसलिए नहीं कि तुम कैसे हो, बल्कि इसलिए कि तुम मुझे कैसा महसूस कराते हो, तुम मेरे साथ कैसे खड़े रहते हो, तुम मेरे दिल, मेरा घर, मेरा परिवार हो। आज और हमेशा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mahhi Vinod Vij (@mahhivij)

जय शायद माही को समझ नहीं पाए

माही विज के इस पोस्ट पर फेसबुक यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन्स सामने आए हैं। एक यूजर ने लिखा, “माही अब अपनी जिंदगी में खुश हैं, उन्हें जज करने की जरूरत नहीं है।” वहीं दूसरी ओर एक यूजर ने सवाल उठाया, “वो इतनी जल्दी आगे कैसे बढ़ सकती हैं?” एक अन्य कमेंट में कहा गया, “जय शायद माही को समझ नहीं पाए, अब उन्हें सच्चा समझने वाला मिल गया है।” इसके अलावा कई यूजर्स ने ये भी जोर देकर कहा कि “ये माही की पूरी तरह निजी जिंदगी है, हमें इसमें दखल नहीं देना चाहिए।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mahhi Vinod Vij (@mahhivij)

बेटी तारा के ‘अब्बा’ कहने पर हुआ था ट्रोलिंग

कुछ समय पहले माही विज ने एक खास तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनकी बेटी तारा और नदीम साथ नजर आ रहे थे। कैप्शन में माही ने खुलासा किया कि अब तारा नदीम को प्यार से ‘अब्बा’ कहकर बुलाती है।और पहले जब माही ने नदीम के लिए बर्थडे पोस्ट  शेयर किया था तो(Mahhi Vij Special Post) में उन्होंने लिखा, हैप्पी बर्थडे मेरे अब्बा. मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं. आपकी तारा. इस पोस्ट पर फैंस कमेंट कर रहे हैं कि आखिर नदीम कौन हैं. इस पोस्ट के बाद माही को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

India-Bangladesh semifinal

Women’s Asia Cup Cricket : सेमीफाइनल में भारत-बांग्लादेश की भिड़ंत, 10 सितंबर को दुबई में मुकाबला

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

2

2