KBP Times

दूसरी बार शादी के बंधन में बंधेंगे शिखर धवन, होने वाली दुल्हन हैं आयरिश ब्यूटी सोफी शाइन

Shikhar-Sophie Wedding :दूसरी बार शादी के बंधन में बंधेंगे शिखर धवन
Shikhar-Sophie Wedding : भारतीय क्रिकेट के ‘गब्बर’ कहे जाने वाले पूर्व स्टार ओपनर शिखर धवन अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, शिखर धवन फरवरी 2026 के तीसरे हफ्ते में अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से शादी रचाने वाले हैं। यह शादी (Shikhar-Sophie Wedding) दिल्ली-एनसीआर में भव्य तरीके से होगी, जिसमें क्रिकेट और बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हो सकते हैं।शिखर और सोफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और कुछ समय से साथ भी रह रहे हैं। शादी की तैयारियां जोरों पर हैं और खुद शिखर इसकी प्लानिंग में पर्सनली शामिल हैं। एक सूत्र ने बताया, “यह दोनों के लिए एक नई शुरुआत है और वे इसे काफी खुशी और कृतज्ञता के साथ जी रहे हैं।”

कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?

शिखर और सोफी की मुलाकात कुछ साल पहले दुबई में एक रेस्टोरेंट में हुई थी। पहले दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। रिश्ते की अटकलें तब तेज हुईं जब ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान दोनों को स्टैंड्स में साथ देखा गया। इसके बाद IPL 2024 में भी सोफी कई मैचों में शिखर के साथ नजर आईं। दोनों की सोशल मीडिया पोस्ट्स ने भी उनके रिश्ते की पुष्टि की।

कौन हैं सोफी शाइन?

सोफी शाइन आयरलैंड मूल की हैं और फिलहाल अबू धाबी में रहती हैं। वे एक सफल प्रोडक्ट कंसल्टेंट हैं और नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन में सेकंड वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत हैं। उनके पास लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट की डिग्री है। सोफी शिखर धवन फाउंडेशन की हेड भी हैं, जो उनके फिलैंथ्रोपिक कामों से जुड़ा है। ग्लैमरस लुक और स्टाइलिश फोटोज के लिए सोफी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं।

शिखर की पहली शादी

यह शिखर धवन की दूसरी शादी होगी। इससे पहले 2012 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली किकबॉक्सर आयशा मुखर्जी से शादी की थी। दोनों का एक बेटा जोरावर धवन है। हालांकि, 2021 में अलगाव की खबर आई और 2023 में आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया।
शिखर धवन के फैंस इस खुशखबरी (Shikhar-Sophie Wedding)से उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर बधाइयां दे रहे हैं। आने वाले दिनों में शादी से जुड़ी और डिटेल्स सामने आ सकती हैं।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

India-Bangladesh semifinal

Women’s Asia Cup Cricket : सेमीफाइनल में भारत-बांग्लादेश की भिड़ंत, 10 सितंबर को दुबई में मुकाबला

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

2

2