Asaduddin Owaisi: हिजाब विवाद के बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी का एक बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि भारत के भविष्य में हिजाब पहनने वाली महिला देश की प्रधानमंत्री बनेगी.ओवैसी के बयान पर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है. उनके बयान विभिन्न राजनेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है. RJD सांसद मनोज कुमार झा ने कहा कि कोई भी प्रधानमंत्री बन सकता है उसके पहनावे पर कभी वोटिंग नहीं होती है.संविधान क्या कही है कि ऐसा कपड़ा पहनने वाला ही पीएम होगा या ये भाषा बोलने वाला पीएम होगा. संविधान संबंध जो चीजें है उसको व्यर्थ विवाद में डाल कर प्रतिदिन नफरत सैलाब बढ़ता जा रहा है. हम उसी को बढ़ानी की कोशिश कर रहे हैं.
“धमकियों से डरने वालों का नाम वारिस पठान नहीं”
असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर भाजपा नेता आर.पी.सिंह की भी प्रतिक्रिया आई है.उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अंदर कोई भी प्रधानमंत्री बन सकता है. वहीं दूसरी तरफ AIMIM नेता वारिस पठान ने कहा कि भारत में संविधान चलता है,उसके हिसाब से कोई भी प्रधानमंत्री,राज्यपाल,मेयर बन सकता है.उन्होंने कहा कि (असदुद्दीन ओवैसी)कौन सी गलत बात की है? हमारा अरमान है कि एक दिन हिजाब पहनने वाली महिला देश की प्रधानमंत्री बने.जो मुझे धमकी दे रहा है वो बताए कि कहां आना है? हम इनके धमकाने से डरने वाले नहीं हैं। ऐसी धमकियों से डरने वालों का नाम वारिस पठान नहीं है.
हिजाब-बुर्का पर छिड़ा है विवाद
बता दें कि बिहार में ज्वेलरी शॉप पर हिजाब-बुर्का पहनकर आने पर बैन लगा दिया गया है. हिजाब और बुर्का पर एक बार फिर विवाद छिड़ गया है. इसी बीच सोलापुर में एक सभा के दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि भारत में भविष्य में हिजाब पहनने वाली महिला देश की प्रधानमंत्री बनेगी. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के मुकाबले भारत का संविधान बेहतर है. यहां किसी को भी प्रधानमंत्री बनने का मौका मिल सकता है. इसी के चलते भविष्य में हिजाब पहनने वाली महिला देश का नेतृत्व करेगी.



