KBP Times

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का राजस्थान दौरा: 10 हजार नव नियुक्त पुलिस कॉन्स्टेबलों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

Amit Shah Jaipur Visit: नव नियुक्त पुलिस कॉन्स्टेबलों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

10 हजार पुलिस कॉन्स्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आज होने वाले दौरे को लेकर राजस्थान पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम से एक दिन पहले डीजीपी राजीव शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी साझा की। पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश भर के सभी जिला मुख्यालयों और बटालियनों में चयनित नव नियुक्त पुलिस कॉन्स्टेबलों को जयपुर बुलाने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। सभी नव चयनित कॉन्स्टेबल राजस्थान पुलिस के आधिकारिक ट्रैक सूट पहनकर इस राज्य स्तरीय समारोह में शिरकत करेंगे। समारोह की खास बात यह है कि अमित शाह सांकेतिक रूप से मेरिट में टॉप करने वाले उम्मीदवारों को अपने हाथों से नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। शेष नियुक्ति पत्र वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा वितरित किए जाएंगे।

अमित शाह का आज का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

  • सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक — जोधपुर के माहेश्वरी ग्लोबल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर में मौजूदगी (माहेश्वरी समाज के कार्यक्रम में भागीदारी)
  • दोपहर 3:10 बजे — जोधपुर से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे
  • दोपहर 3:30 बजे से — राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA) में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह (मुख्य अतिथि के रूप में)
  • शाम 6:30 बजे — एचसीएम रिपा ओटीएस कैंपस में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उच्च स्तरीय बैठक
  • शाम 7:50 बजे — दिल्ली के लिए रवानगी

तैयारियां पूरी, पुलिस ने की विशेष व्यवस्था

डीजीपी राजीव शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि (Amit Shah Jaipur Visit) कि सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। नव चयनित कॉन्स्टेबलों को ट्रैक सूट में RPA में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक दिन पहले ही RPA पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें: दिल्ली सरकार धरने में नहीं, करने में विश्वास करती है” CM रेखा गुप्ता ने किसपर साधा निशाना?

तीन महीने में दूसरा दौरा

इससे पहले अमित शाह 13 अक्टूबर 2025 को जयपुर आए थे, जहां उन्होंने तीन नए आपराधिक कानूनों पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया था। 2025 में यह उनका चौथा राजस्थान दौरा था। इस दौरान शाह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ के साथ सरकार, संगठन के कामकाज और आगामी योजनाओं पर भी चर्चा कर सकते हैं। यह दौरा राजस्थान पुलिस को मजबूत बनाने और युवाओं को रोजगार देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

RP Singh

“राहुल गांधी ने कांग्रेस के गुंडों…” बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने बोला हमला

UGC

उच्च शिक्षा के नाम पर फर्जीवाड़ा, UGC ने जारी की फेक यूनिवर्सिटी की लिस्ट

Mann Ki Baat

“AI के क्षेत्र में भारत की अद्भूत…” मन की बात’ के 131वें एपिसोड में बोले PM मोदी

India and SA match

T20 World Cup : भारत का आज साउथ अफ्रीका से कड़ा मुकाबला, दर्शकों को मैच रोमांचक होने की उम्मीद

Air Strike on afghanistan

रमज़ान के दौरान पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक, 16 की मौत

US Tariff

अमेरिकी SC द्वारा ट्रंप के टैरिफ को रद्द करने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- किसानों के साथ बहुत बड़ा छल-धोखा…

Jaipur: रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद

जयपुर में रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद: BJP विधायक गोपाल शर्मा बोले- ‘धर्म में नहीं लिखा, बस जिद के चलते शोर’

Chirag Paswan

यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी हमलावर, चिराग पासवान बोले- आप लड़िए जितना लड़ना है…

Iphone syjmbol

Apple की बड़ी तैयारी, सैटेलाइट से सीधा कनेक्शन के लिए एंटीना वाला फोन