Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सरकार के कई फैसलों के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा कि दिल्ली में कोई भी स्कूल अपनी मर्ज़ी से फीस नहीं बढ़ा सकता. दिल्ली की ये सरकार अपने 11 महीने का कार्यकाल पूरा कर रही है. 11 साल वालों ने जितना अपने 11 साल में नहीं किया, उससे ज़्यादा हमने अपने 11 महीने में कर दिखाया है. पारदर्शिता के साथ में करके दिखाया है. दिल्ली की बेहतरी के लिए करके दिखाया है. हर काम में हमारी नीति और नियत दोनों स्पष्ट है. दिल्ली का कल बेहतर होगा, सुंदर होगा. इस बात का विश्वास मैं दिल्ली की जनता को दिलाती हूं.
“दिल्ली सरकार धरने में नहीं, करने में विश्वास करती है“
इसके साथ ही उन्होंने एक पोस्ट में लिखा कि दिल्ली सरकार धरने में नहीं, करने में विश्वास करती है. Confrontation में नहीं, Cooperation पर विश्वास रखती है. Ribbon-cutting में नहीं, Road-completion में विश्वास रखती है. स्लोगन में नहीं, सिस्टम में काम करती है. हमारी सरकार Announcement में नहीं, Execution पर काम करती है.
“दिल्ली से किया हर वादा हम पूरा कर रहे हैं“
मु्ख्यमंत्री ने एक अन्य पोस्ट में लिखा- दिल्ली से किया हर वादा हम पूरा कर रहे हैं. दिल्ली में कोई मेहनतकश, कोई गरीब भूखा न रहे इसी सोच के साथ हम 100 अटल कैंटीन खोल रहे हैं। 45 खुल चुकी हैं, जल्द 55 और खुलेंगी. ये सेवा का नया मॉडल है. उनकी 11 साल की सरकार और हमारी 11 महीने की सरकार में यही फर्क है.
यह भी पढ़ें: तुर्कमान गेट पत्थरबाजी मामले पर तीस हजारी कोर्ट में सुनवाई, आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा
“काम बजट की कमी के कारण न अटकेगा“
पहली बार दिल्ली का अपना पब्लिक अकाउंट बनाया गया है. रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया के साथ MoU साइन कर उन्हें आधिकारिक बैंकिंग एजेंट बनाया गया है. अब कम ब्याज दर पर विकास कार्यों के लिए ऋण उपलब्ध हो सकेगा. अब दिल्ली में कोई भी काम बजट की कमी के कारण न अटकेगा, न लटकेगा, न भटकेगा. उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा कि शपथ ग्रहण के तुरंत बाद आयुष्मान भारत जैसी बड़ी योजना को उसी दिन कैबिनेट बुला कर अप्रूव किया गया. 11 महीने में 4 लाख से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया. इसके अलावा वय वंदना योजना के तहत 2 लाख से ज्यादा बुजुर्गों का रजिस्ट्रेशन हुआ है. रेखा गुप्ता ने लिखा कि हम अपने इस 11 महीने के अल्प-काल में दिल्ली की दिशा बदलने में सफल रहे. दिल्ली को एक नई दिशा में और एक नए भविष्य की ओर ले जाने में हम सफल हो पाए.



