KBP Times

दिल्ली में आतिशी के बयान पर सियासी संग्राम, BJP का प्रदर्शन, सांसद कमलजीत बोलीं- मानसिकता पर प्रश्न…

Atishi Statement Dispute

Atishi Statement Dispute: दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी के गुरु तेग बहादुर जी का कथित तौर पर अपमान करने वाले बयान पर सियासत तेज हो गई है. बीजेपी आतिशी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है. इस दौरान भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि दिल्ली विधानसभा में गुरु तेग बहादुर के कार्यक्रम को लेकर चर्चा के बीच में, जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने किया वह स्तब्ध करने वाला है. गुरु तेग बहादुर जो हिंद की चादर कहलाते हैं, जिन्होंने अपने समाज की रक्षा का लिए खुद का बलिदान किया, ऐसे गुरु के बारे में इस तरह का बयान आतिशी की मानसिकता पर प्रश्न करता है. उन्हें इसे लेकर माफी मांगनी चाहिए और अपना इस्तीफा देना चाहिए.

“वह माफी के लायक नहीं है“

इस दौरान भाजपा नेता आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली विधानसभा के अंदर जिस तरह विपक्ष की नेता आतिशी ने गुरुओं को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां की, वह माफी के लायक नहीं है. जिस तरह की बातें AAP के नेता कर रहे हैं, सत्ता जाने की बौखलाहट उनकी बातों में दिखाई दे रही है जो बहुत ही गैर जिम्मेदाराना है. मैं इसकी निंदा करता हूं. उन्हें(आतिशी) सजा मिलनी चाहिए. वे यहां उपस्थित न रहकर, दिल्ली की समस्याओं पर बात न करते हुए गोवा चली जाती हैं. उनका यह गैर जिम्मेदाराना व्यवहार जनता देख रही है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में जुमे की नमाज से पहले कड़ी सुरक्षा, फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास पुलिस-पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

“सदन को परेशान करने का काम कर रही है“

वहीं दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने दिल्ली विधानसभा शीतकालीन सत्र पर कहा कि दो दिन पूर्व जब सदन में गुरुओं पर चर्चा हो रही थी तो अभद्र टिप्पणियां और गैर वाजिब बाते उन्होंने सदन में की. हमने उन्हें पूरा अवसर दिया. वो पहले प्रदूषण पर चर्चा पर हमेशा बात करते थे लेकिन जब उन्हें मौका मिला तो प्रदूषण पर 12 साल के नाकामयाबी का जवाब न देना पड़े इसलिए उन्होंने सदन को परेशान करने का काम कर रही है और चर्चा से भाग रही है. AAP का नाकरापन, उनका 10 साल का जो कुशासन रहा इससे वो भाग नहीं सकते हैं जनता को उनको इसका जवाब देना पड़ेगा. दिल्ली के मुद्दों पर चर्चा न हो इसलिए वे ऐसा प्रयास करते हैं.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Supreme Court Hearing on jantar mantar

सुप्रीम कोर्ट में जंतर-मंतर हिंसा से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई, गवाह ऑनलाइन भी दे सकेंगे बयान

Tilak and nitish winner of match

भारत ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तिलक-नीतीश ने हारा हुआ मैच जिताया

ATS Mumbai Action

मुंबई के माहिम इलाके से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, फोन में मसूद अजहर की ऑडियो क्लिप मिली

Plane Accident in philipins

फिलीपींस में हवा में आपस में टकराए दो विमान, 4 पायलटोें की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हादसा

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

2

2