KBP Times

ग्रामीण क्षेत्रों से कनेक्टिविटी पर ध्यान, 28 जिलों में नई सड़कें बनेंगी

ग्रामीण क्षेत्रों से कनेक्टिविटी पर ध्यान, 28 जिलों में नई सड़कें बनेंगी

Jaipur: ग्रामीण क्षेत्रों को शहरों से बेहतर सड़कों के माध्यम से जोडने पर राज्य सरकार का ध्यान गया है। यह अलग बात है कि शहरों में सड़कों की हालत बहुत खराब है जिन पर बडे बडे गड्ढे होने से चलना भी मुश्किल है। जानकारी के अनुसार राज्य सरकार का सार्वजनिक निर्माण विभाग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के प्रथम फेज में 2089 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से 1216 नई सड़कें बनाएगा साथ ही एक पुल का भी निर्माण होगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना दरअसल केंद्र सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसे साल 2000 में शुरू किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को पक्की सड़कों से जोड़ना है।
इन कार्यों के तहत 28 जिलों में 3219 किलोमीटर लंबाई की नई सड़कें बनेंगी।
सार्वजनिक निर्माण विभाग ने इन कार्यों की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी की है। स्वीकृति के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है, जिससे सडकों के मामले में कम से कम ग्रामीण विकास को तो नई गति मिलेगी। नई सड़कें बनने से दूरदराज़ और ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। साथ ही ग्रामीण आबादी को आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।

यह भी पढ़ें: वादियों के बीच रोमांच और ग्रामीण जीवन का अनुभव, उत्तराखंड में हर जिले में बनेंगे 2 टूरिज्म विलेज

28 जिलों में नई सड़कें बनाने की योजना

28 जिलों में नई सड़कें बनाने की योजना  के अनुसार अजमेर, अलवर, बालोतरा, बांसवाड़ा, बारां, बाड़मेर, ब्यावर, भीलवाड़ा, बीकानेर, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, जालौर, झालावाड़, जोधपुर, कोटपूतली-बहरोड़, नागौर, पाली, फलौदी, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूम्बर, सीकर, सिरोही, श्रीगंगानगर, उदयपुर में सड़कें बनाई जाएंगी। वहीं प्रतापगढ़ में 6 करोड़ 72 लाख की लागत से 100 मीटर लंबाई के पुल का निर्माण किया जाएगा।

यह भी देखें:  अब पढ़ाने के साथ कुत्ते भी भगाएंगे मास्टरजी! शिक्षा विभाग के फरमान से शिक्षक हैरान

तीन चरणों में बनी 75,000 किलोमीटर से अधिक सड़क

2025 तक के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार राजस्थान में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तीन चरणों के तहत सरकारी सार्वजनिक निर्माण विभाग ने करीब 75,000 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण किया है।

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Women Reservation

महिला आरक्षण लागू करने की मांग पर दिल्ली में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, ओबीसी महिलाओं को शामिल करने की उठी मांग

Rahul gandhi protest

कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक, PM आवास के पास राहुल, प्रियंका और अखिलेश को हिरासत, धरना खत्म

Alone in home

सभी तो हैं घर में, फिर भी अकेलापन ? जानें वजह

Tourism

जापान में गूंजा राजस्थान का पर्यटन, टोक्यो में विरासत और संस्कृति का भव्य प्रदर्शन

Food Plat

दाल-चावल, रोटी-सब्जी की थाली पूरा नहीं करती प्रोटीन की जरुरत, ये चीजें खाएं

Farmers Protest

अभी दिल्ली नहीं जाएंगे किसान, शंभू बॉर्डर पहुंचे हरियाणा के कृषि मंत्री, 2 मांगों पर बनी सहमति

Bollywood Actor and Actress

कॉकरोच पार्टी के आंदोलन का बॉलीवुड सितारों में कहीं समर्थन तो कहीं विरोध

Rajasthan News

जयपुर समेत 8 जिले डेंगू-मलेरिया के हाई रिस्क जोन में, स्वास्थ्य मंत्रालय का अलर्ट जारी

Electricians

Tech सेक्टर के मंहगे Employee बन रहे हैं इलेक्ट्रीशियन, White नहीं Blue कॉलर वालों की मौज

2

2