KBP Times

Ram Rahim Parole: “रिहा ही क्यों नहीं कर देते?”, 15वीं पैरोल पर खड़े हुए सवाल

Ram Rahim

Ram Rahim Parole: दो साध्वियों के साथ रेप और पत्रकार हत्याकांड के आरोपी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 15वीं बार पैरोल मिल चुकी है. राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल से 40 दिन के लिए बाहर आ चुका है. इस दौरान वो हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा में रहेगा. डेरा प्रमुख को साल 2017 में 20 साल की सजा सुनाई गई थी. अभी उन्हें सजा का ऐलान हुए सिर्फ 8 साल ही हुए हैं. राम रहीम को सजा मिलने के करीब 4 साल बाद पहली बार पैरोल पर जेल से बाहर आने का मौका मिला था, उसके बाद तो ये सिलसिला जैसे थम ही नहीं रहा है. जिसको लेकर अब सवाल खड़े हो रहे हैं.

राम रहीम को कब-कब मिली पैरोल?

  • पहली बार 24 अक्टूबर 2021- एक दिन की पैरोल
  • दूसरी बार 21 मई 2021- एक दिन की पैरोल
  • तीसरी बार 7 फरवरी 2022- 21 दिन की पैरोल
  • चौथी बार 17 जून 2022- 30 दिन की पैरोल
  • पांचवी बार 15 अक्तूबर 2022- 40 दिन की पैरोल
  • छठी बार 21 जनवरी 2023- 40 दिन की पैरोल
  • सातवीं बार 20 जुलाई 2023- 30 दिन की पैरोल
  • आठवीं बार 21 नवंबर 2023- 21 दिन की पैरोल
  • नौंवी बार 19 जनवरी 2024- 50 दिन की पैरोल
  • दसवीं बार 13 अगस्त 2024- 21 दिन की पैरोल
  • ग्यारहवीं बार 1 अक्तूबर 2024- 21 दिन की पैरोल
  • बारहवीं बार 28 जनवरी 2025-30 दिन की पैरोल
  • तेरहवीं बार- 9 अप्रैल 2025- 41 दिन की पैरोल
  • चौदहवीं बार- 5 अगस्त 2025- 40 दिन की पैरोल
  • पंद्रहवीं बार- 3 जनवरी 2025- 40 दिन की पैरोल

यह भी पढ़ें: यूपी में IAS के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 5 युवक-चार लड़कियां पकड़ी

रिहा क्यों नहीं कर देते?

20 में से बीते 8 साल और 4 महीने की सजा में राम रहीम अब तक 387 दिन जेल से बाहर रहा है. साल में 365 दिन होते हैं इस हिसाब से राम रहीम करीब ने एक साल से भी ज्यादा समय जेल के बाहर बिताया है. जिसको लेकर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं कि कुछ दिन जेल भेजने की बजाए राम रहीम को रिहा ही क्यों नहीं कर देते.

जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा

राम रहीम को बार-बार मिल रही पैरोल को दमदमी टकसाल के प्रमुख सेवादार ज्ञानी राम सिंह खासला ने जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा बताया है. उन्होंने कहा कि सरकारें लंबे समय से जेलों में बंद सिख कैदियों की रिहाई के मुद्दे पर पूरी तरह चुप है, जबकि बलात्कारी राम रहीम को लगातार पैरोल दी जा रही है. जिससे सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंच रही है.

Sachin Pilot से मिलने की फीस 10 हजार? जबरा फैन दीपक कुमार का दर्द | Viral Video | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2