KBP Times

यूपी में IAS के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 5 युवक-चार लड़कियां पकड़ीं

Sex Racket

Sex Racket: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक महिला IAS अधिकारी के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है. रविवार को कीडगंज इलाके में स्थित घर में रेड मारी गई. इस दौरान 4 युवतियां और 5 युवक आपत्तिजनक हालत में मिले. बाहर बैठकर पहरेदारी कर रहे सरगना को भी पुलिस ने पकड़ लिया. पुलिस उन सभी को थाने ले गई. मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री और अन्य सामान भी मिला है.

आसपास के लोगों ने पुलिस को दी सूचना

प्रयागराज शहर के पुराने और घनी आबादी वाले कीडगंज इलाके में एक महिला IAS अधिकारी का दो मंजिला मकान है. पिछले कुछ दिनों से इस मकान में लड़के-लड़कियों का आना-जाना लगा रहता था. रात के समय भी कई लोग आते जाते थे, जिसकी वजह से आसपास रहने वाले लोगों को शक हुआ और उन्होंने रविवार को पुलिस को सूचना दी.

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट से उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, जमानत याचिका खारिज

आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां

पुलिस ने दोपहर 2 बजे के करीब मकान पर छापा मारा. घर में रेड पड़ने का पता चलते ही उसके अंदर मौजूद युवक-युवतियों (Sex Racket) ने दरवाजा नहीं खोला. जिसके बाद पुलिसवालों ने दरवाजा तोड़ दिया. पुलिस जब अंदर पहुंची तो अलग-अलग कमरों में युवक-युवतियों आपत्तिजनक हालत में मिले. पुलिस को देखकर वो खुद को चादर और अन्य कपड़ों से ढंकने लगे.

15 हजार किराए पर लिया था मकान

पुलिस रेड के दौरान पकड़े गए सरगना का नाम सर्वेश द्विवेदी है वो प्रयागराज में दरियाबाद के अतरसुइया का रहने वाला है. पूछताछ के दौरान सर्वेश ने पुलिस को बताया कि उसने महिला IAS अधिकारी से तीन महीने पहले 15 हजार रुपए किराए पर मकान लिया था. जिसके एग्रीमेंट में मैंने बताया था कि फैमिली के साथ रहूंगा.

पकड़े गए युवक प्रयागराज के रहने वाले

स्थानीय लोगों का कहना है कि सर्वेश सिर्फ 10-15 दिन के लिए वहां परिवार को लेकर आया था. उनके जाने के बाद मकान में संदिग्ध गतिविधियां शुरू हो गई. रेड के दौरान पकड़ी गई चार लड़कियों में से एक पश्चिमी बंगाल की रहने वाली है. 2 प्रयागराज, 1 वाराणसी की रहने वाली है. वहीं जो युवक पकड़े गए वो सभी प्रयागराज के रहने वाले हैं.

High Court के नए फैसले, Lawyers का विरोध,नाइट कोर्ट और वर्किंग शनिवार के खिलाफ 5 जनवरी को बहिष्कार!

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

Double murder in lucknow

लखनऊ में सनसनी, डबल मर्डर के बाद आरोपी ने की आत्महत्या

Sajjan Kumar congress leader dead

दिल्ली में सिख विरोधी दंगों के मुजरिम कांग्रेस नेता सज्जन कुमार का तिहाड़ में निधन

Dog Violent

उत्तराखंड में कुत्ते हुए हिंसक, 11 लोगों को काटा, डर कर स्कूलों में अवकाश

Home minister Amit Shah

गृहमंत्री अमित शाह का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- पूरा वंदे मातरम न गाना देशविरोधी

RSS ban demond by american

मोहन भागवत के दौरे से पहले अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग बोला- RSS पर लगे बैन

Action by India on Pak high commission

इस्लामाबाद की कार्रवाई का रातों रात जवाब दिया दिल्ली ने, पाक हाई कमीशन के बाहर चला बुलडोजर

India-Pakistan

हॉकी का वर्ल्ड कपः भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया

Prabodh Bodh

जयपुर के उपन्यासकार गोविल के व्यक्तित्व पर पुस्तक ‘प्रबोध बोध’ का लोकार्पण

2

2