KBP Times

वेनेजुएला पर अमेरिका का हमला, काराकस समेत 4 शहरों में बमबारी

वेनेजुएला पर अमेरिका का हमला
Venezuela: वेनेजुएला की सरकार ने अमेरिका पर अपने नागरिक और सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करने का आरोप लगाया है. निकोलस मादुरो की सरकार ने 
अमेरिकी हमले को सैन्य आक्रामकता बताते हुए इसकी निंदा की है. कराकस के साथ-साथ मिरांडा, अरगुआ और ला गुइरा राज्यों में बम धमाके हुए हैं. मादुरो सरकार 
ने कहा कि वेनेजुएला को डराने और धमकाने के ऐसे अमेरिकी प्रयास सफल नहीं होंगे. राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने देश में नेशनल इमरजेंसी की घोषणा कर दी है. 
हालांकि, अमेरिका ने अभी तक इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है.

वेनेजुएला की राजधानी काराकस में शनिवार तड़के कई जोरदार धमाकों की आवाजें सुनाई दीं और कम ऊंचाई पर उड़ते विमानों को देखा गया. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, आसमान में गरजते विमानों ने काराकास बर बम गिराए, धमाकों से इमारतें हिल गईं और शहर के ऊपर धुएं का गुबार उठता दिखा. वेनेजुएला की कैपिटल सिटी के दक्षिणी इलाके में, जहां एक बड़ा सैन्य अड्डा स्थित है, धमाके के बाद अंधेरे में डूब गया. एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक, कम से कम सात धमाके सुनाई दिए, जिसके बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शहर में धमाकों के पल कैद हुए हैं.

वेनेजुएला में इन 5 प्रमुख ठिकानों को अमेरिका ने बनाया निशाना

कोलंबिया के राष्ट्रपति ने वेनेजुएला की राजधानी काराकस में अमेरिकी वायु सेना द्वारा किए गए हमलों से प्रभावित ठिकानों की सूची प्रकाशित की है. इस सूची में सैन्य और सरकारी सुविधाओं के साथ-साथ देश के पूर्व राष्ट्रपति ह्यूगो चावेज का मेमोरियल भी शामिल है. अमेरिका ने जिन ठिकानों को एयर स्ट्राइक के जरिए निशाना बनाया उनमें…

फोर्ट ट्यूना – काराकस का मेन मिलिट्री बेस
ला कार्लोटा – काराकस का मेन एयरबेस
एल वोल्कान – मेन रडार स्टेशन
ला गुएरा पोर्ट – वेनेजुएला का प्रमुख बंदरगा​ह
इगुएरोटे एयरपोर्ट – मिरांडा राज्य का हवाई अड्डा शामिल हैं.

यह भी पढ़ें : आईपीएल 2026 से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान! BCCI की KKR को दो टूक

अमेरिकी हमले के बाद वेनेजुएला में नेशनल इमरजेंसी लागू

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने कहा कि इन हमलों का उद्देश्य हमारे देश के रणनीतिक संसाधनों, खासकर तेल और खनिजों पर कब्जा करना और राजनीतिक स्वतंत्रता को बलपूर्वक तोड़ना है. उन्होंने देश में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की है. मादुरो ने यह भी निर्देश दिया है कि सभी नेशनल डिफेंस प्लान को उचित समय और उपयुक्त परिस्थितियों में लागू किया जाए. साथ ही, उन्होंने देश की सभी सामाजिक और राजनीतिक शक्तियों से इस साम्राज्यवादी हमले के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की अपील की है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

2

2