KBP Times

बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या, साथी ने मारी गोली, बोला- मजाक कर रहा था

Bangladesh Violence

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. मयमनसिंह जिले में हिंदू समुदाय से ताल्लुक रखने वाले बृजेंद्र बिस्वास की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या के आरोपी नोमान मिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना 29 दिसंबर शाम को मेहराबादी इलाके में स्थित सुल्ताना स्वेटर्स लिमिटेड के अंदर हुई.

नोमान ने बृजेंद्र को मारी गोली

बृजेंद्र बिस्वास और नोमान मिया फैक्ट्री के अंदर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात थे. बातचीत के दौरान नोमान (Bangladesh Violence) ने सरकारी तौर पर जारी शॉटगन को मजाक में बृजेंद्र पर तान दिया. गोली बृजेंद्र की बाईं जांघ में जाकर लगी. जिसके बाद उसे तुरन्त अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बृजेंद्र बिस्वास सिलहट सदर के कादिरपुर गांव के रहने वाले थे, वे अपने परिवार में अकेले कमाने वाले थे. आरोपी नोमान सुनामगंज जिले के ताहेरपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. नोमान की सरकारी शॉटगन जब्त कर ली गई है और हत्या का केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

बांग्लादेश में हिंदूओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ा

बता दें कि इससे पहले 18 दिसंबर को भालुका इलाके में दीपू चंद्र नामक (Bangladesh Violence) हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. उसके शव को पेड़ से बांधकर आग लगा दी गई थी. हिंदू युवक अमृत मंडल उर्फ सम्राट को भी भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला था.

बांग्लादेश में अगस्त 2024 में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ता जा रहा है. लगातार हो रही घटनाओं से यह सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या बांग्लादेश के औद्योगिक और ग्रामीण इलाकों में हिंदू अब सुरक्षित नहीं है. मानवाधिकार संगठनों (Bangladesh Violence) का कहना है कि बीते महीनों में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा, अपमान और हत्या की घटनाओं में वुद्धि हुई है, जिसकी वजह कई मामलों में सख्त कार्रवाई न होना है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2