KBP Times

Silver Price: चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, लगातार पांचवें दिन चढ़ा भाव

Silver Price: चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, लगातार 5वें दिन चढ़ा भाव

Silver Price: चांदी की कीमत (Silver Price)में जबरदस्त उछाल जारी है। शुक्रवार (26 दिसंबर 2025) को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मार्च 2026 डिलीवरी वाली चांदी वायदा कीमतें ₹8,951 उछलकर सर्वकालिक उच्च स्तर ₹2,32,741 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गईं। यह लगातार पांचवां कारोबारी सत्र है जब चांदी मजबूत हुई है। 18 दिसंबर से अब तक चांदी में कुल 29,176 रुपये यानी करीब 14.33% की तेजी दर्ज की जा चुकी है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी ने रिकॉर्ड तोड़ा। COMEX पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी $3.81 यानी 5.31% चढ़कर $75.49 प्रति औंस के नए उच्च स्तर पर बंद हुई। इससे पहले यह $71.68 पर थी। वैश्विक अनिश्चितता और सुरक्षित निवेश की मांग से चांदी को मजबूती मिल रही है।

चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड ,सोने ने भी रचा इतिहास

सोने की कीमतें भी रिकॉर्ड स्तर पर हैं। MCX पर फरवरी डिलीवरी वाला सोना ₹1,119 यानी 0.81% बढ़कर ₹1,39,216 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। क्रिसमस पर बाजार बंद होने के बावजूद अंतरराष्ट्रीय तेजी का असर घरेलू बाजार पर दिखा।COMEX पर फरवरी सोना $58.8 यानी 1.3% चढ़कर $4,561.6 प्रति औंस के नए शिखर पर। 
ये भी पढ़े“मैं आपके लिए जान भी दे सकती हूं…” जया किशोरी ने क्यों कही ये बात

आगे चांदी की कीमत उछलेगी या गिरेगी?

विशेषज्ञों का मानना है कि 2026 में चांदी की तेजी  जारी रह सकती है। औद्योगिक मांग (सोलर, इलेक्ट्रॉनिक्स), सप्लाई डेफिसिट और निवेश Demand से कीमतें (Silver Price)ऊपर जा सकती हैं।
कुछ पूर्वानुमान:
  • औसतन $56-$65 प्रति औंस (बैंक्स का अनुमान)।
  • बुलिश विश्लेषक $100 तक पहुंचने की बात कह रहे हैं।
  • हालांकि, अगर US फेड दरें बढ़ाए तो गिरावट संभव।
कुल मिलाकर, वैश्विक अनिश्चितता और इंडस्ट्रियल डिमांड से चांदी-सोना दोनों मजबूत दिख रहे हैं। निवेश से पहले विशेषज्ञ सलाह लें, क्योंकि कमोडिटी मार्केट में उतार-चढ़ाव ज्यादा होता है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Asian Games opening ceremony

Asian Games- Opening Ceremony; मनु-सहरावत ने थामा तिरंगा, मार्च पास्ट में 45 देशों के खिलाड़ी शामिल

AI hack websites

गूगल के AI मॉडल Gemini ने हैक की वेबसाइट्स, टेस्टिंग में पब्लिक डेटा पासवर्ड किया Access

ISF objection on Lifafa

ISF ने ‘लिफाफा’ सिंबल पर जताया हक, चुनाव आयोग के खिलाफ जाएंगे कोर्ट

Ravneet Bittu

पंजाब CM के काफिले पर फेंकें अंडे-टमाटर, पुलिस ने बिट्टू को हिरासत में लिया

Dashlakshan Mahaparv

दिगम्बर जैन समाज का दशलक्षण महापर्व, दूदू में हुए शांतिधारा और सांस्कृतिक कार्यक्रम

TMC Name and Symbol

TMC का नाम और सिंबल को लेकर ममता सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं, रेजीनगर से चुनाव लड़ेंगे चौधरी

harding of councelors

प्रदेश भर में मेयर-डिप्टी मेयर-अध्यक्ष पद पर नामांकन को लेकर गहमागहमी, पार्षदों की बाड़ेबंदीयां

IIT Bombay student sucide

IIT बॉम्बे Campus में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, कैंपस में छात्रों का प्रदर्शन

Nandigram Byelection

नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी TMC उम्मीदवार पीछे हटे, नामांकन वापस लिया

2

2