KBP Times

पार्षद-सरपंच चुनाव के लिए 10वीं पास होना ज़रूरी, अशिक्षित नहीं बन सकेंगे जनप्रतिनिधि

जयपुर: नगर निकाय चुनाव

जयपुर। अगले साल होने वाले पंचायतीराज और शहरी निकाय चुनावों में अब अनपढ़ व्यक्ति पार्षद, सरपंच, मेयर, सभापति, नगर पालिका अध्यक्ष, प्रधान, जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य का चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। राज्य सरकार ने इन चुनावों में शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य करने की तैयारी कर ली है। शहरी विकास एवं आवास (यूडीएच) मंत्री और पंचायतीराज मंत्री की ओर से इस संबंध में प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेज दिया गया है। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
10वीं पास होना होगा जरूरी –
प्रस्ताव के अनुसार सरपंच पद के लिए कम से कम 10वीं पास होना अनिवार्य होगा। पार्षद पद के लिए 10वीं या 12वीं में से कोई एक योग्यता तय करने का सुझाव दिया गया है। यदि यह प्रस्ताव लागू होता है तो आगामी निकाय और पंचायतीराज चुनावों में अनपढ़ उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

यह भी पढ़ें: पूरी दुनिया में क्रिसमस की धूम, जानिए किस देश में सबसे ज्यादा ईसाई और भारत में कितनी है आबादी

कानून में करना होगा संशोधन –
पंचायतीराज और शहरी निकाय चुनावों में शैक्षणिक योग्यता लागू करने के लिए पंचायतीराज अधिनियम और नगरपालिका कानून में संशोधन करना होगा। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद इसके लिए अलग-अलग विधेयक लाकर विधानसभा के बजट सत्र में पारित किए जा सकते हैं।
यूडीएच मंत्री का बयान –
यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने बताया कि शहरी निकाय चुनावों में शैक्षणिक योग्यता लागू करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि कई संगठनों और जनप्रतिनिधियों की ओर से यह मांग की जा रही थी। अब अंतिम फैसला मुख्यमंत्री स्तर पर लिया जाएगा।

यह भी देखें: MLA Fund Sting Case: असली वीडियो से खुलेगा राज, जाएगी विधायकों की सदस्यता!

पहले भी लागू हो चुका है नियम –
गौरतलब है कि वर्ष 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में बीजेपी सरकार ने पंचायत और निकाय चुनावों में शैक्षणिक योग्यता लागू की थी। उस समयकृ सरपंच के लिए आठवीं पास, टीएसपी क्षेत्र में पांचवीं पास, पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य के लिए 10वीं पास, पार्षद और निकाय प्रमुखों के लिए 10वीं पास की योग्यता तय की गई थी।
हालांकि, 2019 में कांग्रेस सरकार बनने के बाद यह प्रावधान हटा दिया गया था।
राजनीतिक असर भी रहा –
2015 में लागू इस फैसले से बीजेपी को ग्रामीण क्षेत्रों में फायदा मिला था। बड़ी संख्या में बीजेपी समर्थित उम्मीदवार चुनाव जीतकर आए थे। अब एक बार फिर उसी तर्ज पर नियम लागू करने की तैयारी की जा रही है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Asian Games opening ceremony

Asian Games- Opening Ceremony; मनु-सहरावत ने थामा तिरंगा, मार्च पास्ट में 45 देशों के खिलाड़ी शामिल

AI hack websites

गूगल के AI मॉडल Gemini ने हैक की वेबसाइट्स, टेस्टिंग में पब्लिक डेटा पासवर्ड किया Access

ISF objection on Lifafa

ISF ने ‘लिफाफा’ सिंबल पर जताया हक, चुनाव आयोग के खिलाफ जाएंगे कोर्ट

Ravneet Bittu

पंजाब CM के काफिले पर फेंकें अंडे-टमाटर, पुलिस ने बिट्टू को हिरासत में लिया

Dashlakshan Mahaparv

दिगम्बर जैन समाज का दशलक्षण महापर्व, दूदू में हुए शांतिधारा और सांस्कृतिक कार्यक्रम

TMC Name and Symbol

TMC का नाम और सिंबल को लेकर ममता सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं, रेजीनगर से चुनाव लड़ेंगे चौधरी

harding of councelors

प्रदेश भर में मेयर-डिप्टी मेयर-अध्यक्ष पद पर नामांकन को लेकर गहमागहमी, पार्षदों की बाड़ेबंदीयां

IIT Bombay student sucide

IIT बॉम्बे Campus में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, कैंपस में छात्रों का प्रदर्शन

Nandigram Byelection

नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी TMC उम्मीदवार पीछे हटे, नामांकन वापस लिया

2

2