KBP Times

Saudi Arabia की एयरस्ट्राइक में 20 लोगों की मौत, SAऔर UAE आमने सामने

Saudi Arabia ने यमन पर की एयरस्ट्राइक
Saudi Arabia : सऊदी अरब की यमन पर एयरस्ट्राइक में 20 लोगों की मौत हो गई है। सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने यमन के सदर्न ट्रांजिशनल काउंसिल के ठिकानों पर हवाई हमले किए, जिसमें 20 अलगाववादी लड़ाके मारे गए. यह हमला ऐसे समय हुआ जब यूएई ने यमन से अपनी सेनाएं वापस बुलाने की घोषणा की. इस कार्रवाई से सऊदी अरब और यूएई समर्थित गुटों के बीच तनाव खुलकर सामने आ गया है. यमन में सत्ता और प्रभाव को लेकर चल रही खींचतान एक बार फिर हिंसक मोड़ पर पहुंच गई है. सऊदी अरब के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने UAE समर्थित सदर्न ट्रांजिशनल काउंसिल (STC) के ठिकानों पर जोरदार हवाई हमले किए. रिपोर्ट्स के मुताबिक सऊदी अरब की यमन पर एयरस्ट्राइक में हमलों में कम से कम 20 अलगाववादी लड़ाकों के मारे जाने की पुष्टि हुई है. यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब संयुक्त अरब अमीरात ने यमन से अपनी सेनाएं वापस बुलाने का ऐलान किया था. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स और AFP के मुताबिक, हवाई हमले अल खाशा और सेयून में स्थित सैन्य ठिकानों पर किए गए.

Saudi Arabia एयरस्ट्राइक और यूएई आमने सामने

सऊदी अरब की यमन पर एयरस्ट्राइक में 20 लोगों की मौत से यमन का भविष्य एक बार फिर गंभीर संकट में फंसता दिख रहा है. देश के दक्षिणी हिस्से में हुए तेज घटनाक्रम ने सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात को 
पहली बार आमने-सामने ला खड़ा किया है. हालात ऐसे बन गए हैं कि यमन के बंटवारे का खतरा अब सिर्फ आशंका नहीं, बल्कि एक वास्तविक संभावना बनता जा रहा है.
सऊदी अरब और यूएई दोनों ही लंबे समय से यमन की अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार के समर्थन में दखल देते रहे हैं. लेकिन अब यही गठबंधन अंदर से टूटता नजर 
आ रहा है. दोनों खाड़ी देश जमीन पर अलग-अलग प्रतिद्वंद्वी गुटों का समर्थन कर रहे हैं. इन्हीं में से एक गुट अब दक्षिण यमन को अलग देश घोषित करने की दिशा 
में बढ़ता दिख रहा है. शुक्रवार को यूएई समर्थित साउदर्न ट्रांजिशनल काउंसिल यानी STC ने साफ शब्दों में कहा कि अब ‘युद्ध शुरू हो चुका है’. STC ने आरोप लगाया
कि सऊदी समर्थित जमीनी बलों ने उस पर हमला किया, जिसे सऊदी वायुसेना के हवाई हमलों का भी समर्थन मिला. यह बयान यमन में पहले से जटिल हालात को और
विस्फोटक बना देता है.

यह भी पढ़ें: यूपी में BJP विधायक को बीच मीटिंग आया हार्ट अटैक, हुई मौत, एक दिन पहले ही मनाया था जन्मदिन

Saudi Arabiaएयरस्ट्राइक के हमले से एयरपोर्ट को नुकसान

सऊदी के हवाई हमले में सेयून शहर के एयरपोर्ट और सैन्य अड्डे को भी निशाना बनाया गया, जिसके बाद वहां हवाई परिचालन पूरी तरह ठप हो गया. पिछले 24 घंटे 
से ज्यादा समय तक न तो कोई विमान उतरा और न ही उड़ान भरी. हालांकि अधिकारियों ने आधिकारिक रूप से एयरपोर्ट बंद होने की घोषणा नहीं की. यह पहला मौका
है जब सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने सीधे STC के ठिकानों पर हमला किया है. इससे पहले दिसंबर की शुरुआत में STC ने हदरमौत और महरा प्रांत के लगभग सभी 
इलाकों पर कब्जा कर लिया था, जिनमें तेल से जुड़ी अहम सुविधाएं भी शामिल हैं. उसी के बाद से सऊदी अरब और UAE समर्थित गुटों के बीच तनाव तेजी से बढ़ा.

यह भी देखें:आंबेडकर भवन और वाल्मीकि समाज को भामाशाह राजेंद्र केडिया की बड़ी सौगात

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Supreme Court Hearing on jantar mantar

सुप्रीम कोर्ट में जंतर-मंतर हिंसा से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई, गवाह ऑनलाइन भी दे सकेंगे बयान

Tilak and nitish winner of match

भारत ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तिलक-नीतीश ने हारा हुआ मैच जिताया

ATS Mumbai Action

मुंबई के माहिम इलाके से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, फोन में मसूद अजहर की ऑडियो क्लिप मिली

Plane Accident in philipins

फिलीपींस में हवा में आपस में टकराए दो विमान, 4 पायलटोें की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हादसा

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

2

2