KBP Times

पीएम मोदी और न्यूजीलैंड पीएम की फोन कॉल: FTA पर बड़ी घोषणा, भारत में आएगा इतना निवेश!

भारत-न्यूजीलैंड के बीच FTA का ऐलान

India New Zealand FTA: FTA डील की नींव मार्च 2025 में पड़ी, जब NZ पीएम लक्सन भारत पहुंचे और मोदी से मिले।भारत-NZ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट की बातचीत मार्च 2025 से चली आ रही है जब प्रधानमंत्री लक्सन भारत दौरे पर आए थे.

भारत ने वैश्विक व्यापार में एक और बड़ी कूटनीतिक जीत दर्ज की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन की टेलीफोन वार्ता में भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (FTA) की सफल समाप्ति की संयुक्त घोषणा हुई.यह ऐतिहासिक समझौता दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा – अगले 5 सालों में द्विपक्षीय व्यापार दोगुना करने और अगले 15 सालों में न्यूजीलैंड से भारत में 20 बिलियन डॉलर निवेश की उम्मीद है. न्यूजीलैंड के 95% निर्यातों पर टैरिफ कम या खत्म होगा, जबकि भारत को सेवाओं, निवेश और लोगों की आवाजाही में बड़ा लाभ मिलेगा.अमेरिका की संरक्षणवादी नीतियों के बीच यह FTA भारत की वैकल्पिक वैश्विक साझेदारियों को और मजबूत बनाता है

महज 9 महीनों में पूरा हुआ ऐतिहासिक FTA समझौता!

महज 9 महीनों के रिकॉर्ड समय में भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते का पूरा होना दोनों देशों की मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति और रणनीतिक समझ को दर्शाता है. ये बातचीत की शुरुआत मार्च 2025 में हुई थी, जब न्यूजीलैंड प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन भारत दौरे पर आए थे.

पांच साल में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

दोनों नेताओं ने सहमति दी कि FTA लागू होने के बाद अगले पांच वर्षों में मौजूदा द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना कर दिया जाएगा। इससे भारत और न्यूजीलैंड के बीच व्यापार, निवेश, नवाचार तथा सप्लाई चेन सहयोग में नई रफ्तार आएगी।

ये भी पढ़ें: छात्र संघ चुनाव को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला ,सरकार पर भड़के याचिकाकर्ता नीरज खीचड़

15 साल में भारत में 20 मिलियन डॉलर निवेश
समझौते के अनुसार न्यूजीलैंड अगले 15 वर्षों में भारत में 20 मिलियन डॉलर का निवेश करेगा। यह निवेश कृषि, डेयरी, फूड प्रोसेसिंग, शिक्षा, टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप जैसे क्षेत्रों में नए अवसर पैदा करेगा।
भारत का सातवां प्रमुख FTA, वैश्विक नेटवर्क और मजबूत
न्यूजीलैंड के साथ यह समझौता पिछले कुछ वर्षों में भारत का सातवां बड़ा FTA है। इससे पहले भारत UAE, ऑस्ट्रेलिया, यूके, ओमान, मॉरीशस और EFTA देशों (यूरोपीय फ्री ट्रेड ब्लॉक) के साथ ऐसे समझौते कर चुका है। यह सिलसिला दिखाता है कि भारत तेजी से भरोसेमंद वैश्विक व्यापार केंद्र बनकर उभर रहा है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi Bithday

देश के अनेक राज्यों में PM मोदी के जन्मदिन पर कार्यक्रम; कहीं पूजा, कहीं दीपोत्सव, गुजरात से यूपी तक बाईक रैली

UPI payment

UPI पेमेंट से MDR पर व्यापारियों में चिंता, कम मार्जिन वाले कारोबार को नुकसान

Kissan Mahapanchayat

ईसरदा बांध परियोजना को लेकर कोडियाई में किसान महापंचायत, खुली नहर की जगह पाइपलाइन से पानी पहुंचाने की मांग

Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडू सरकार से कहा-हिन्दी भाषा को लेकर सोच में लाएं बदलाव

Akhilesh Yadav Statement

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किया विश्वकर्मा जयंती पर छुट्टी का वादा, मंदिर भी बनवाएंगे

IIFA Awards in abu dhabi

अबू धाबी में होगा IIFA अवार्ड्स-2027, बॉलीवुड के कई सितारों से सजेगा कार्यक्रम

SI Re-Exam by RPSC

SI भर्ती Re- Exam -2021 रविवार 20 सितंबर को, 11 जिलों में बनाए 666 सेंटर

Re-Polling Result

जयपुर नगर-निगम की री-पोलिंग में चारों सीटों पर कांग्रेस जीती

AI Technology

AI को लेकर बहस तेज; विकास की रफ्तार तेज रखी जाए या धीमी लेकिन हो इंसानी कंट्रोल

2

2