KBP Times

छात्र संघ चुनाव को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला ,सरकार पर भड़के याचिकाकर्ता नीरज खीचड़

rajasthanstudentelection

Rajasthan student election: राजस्थान हाईकोर्ट के छात्रसंघ चुनाव को लेकर दिए गए फैसले के बाद छात्रों को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने साफ कहा है कि छात्रसंघ चुनाव लोकतांत्रिक अधिकार हैं, लेकिन यह शिक्षा के अधिकार से ऊपर नहीं हो सकते। इस फैसले के बाद छात्र राजनीति से जुड़े लोग खुलकर सामने आ रहे हैं और फैसले पर सवाल उठा रहे हैं।

नीरज खींचड़ का आरोप—छात्रों की आवाज दबाई जा रही है

KBPTimes से बात करते हुए छात्र नेता नीरज खींचड़ ने कहा कि वे हाईकोर्टके फैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन छात्र हितों के साथ किसी भी तरह का समझौता मंजूर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन जानबूझकर छात्रसंघ चुनाव नहीं कराना चाहते, क्योंकि चुनाव होने से भ्रष्टाचार और अनियमितताएं उजागर होंगी। नीरज का कहना है कि छात्रसंघ चुनाव शिक्षा में बाधा नहीं हैं, बल्कि छात्रों की आवाज को दबाने का बहाना बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:   कमीशनखोरी मामला: विधानसभा समिति ने पूछताछ समाप्त की, रेवंतराम को मिले 15 दिन, ऋतु बनावत को 10 और अनीता को 7 दिन का अतिरिक्त समय

 

चुनाव नहीं हुए तो सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी

नीरज खींचड़ (Neeraj Khichar) ने कहा कि अगर गठित कमेटी ने छात्र हितों में फैसला नहीं लिया और छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए गए, तो वे इस मुद्दे को सुप्रीम कोर्ट तक लेकर जाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि जिस तरह पिछली सरकार को छात्रसंघ चुनाव रोकने का राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ा, उसी तरह मौजूदा सरकार को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

यह भी देखें : छात्र संघ चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला | सरकार पर भड़के याचिकाकर्ता नीरज खीचड़

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Asian Games opening ceremony

Asian Games- Opening Ceremony; मनु-सहरावत ने थामा तिरंगा, मार्च पास्ट में 45 देशों के खिलाड़ी शामिल

AI hack websites

गूगल के AI मॉडल Gemini ने हैक की वेबसाइट्स, टेस्टिंग में पब्लिक डेटा पासवर्ड किया Access

ISF objection on Lifafa

ISF ने ‘लिफाफा’ सिंबल पर जताया हक, चुनाव आयोग के खिलाफ जाएंगे कोर्ट

Ravneet Bittu

पंजाब CM के काफिले पर फेंकें अंडे-टमाटर, पुलिस ने बिट्टू को हिरासत में लिया

Dashlakshan Mahaparv

दिगम्बर जैन समाज का दशलक्षण महापर्व, दूदू में हुए शांतिधारा और सांस्कृतिक कार्यक्रम

TMC Name and Symbol

TMC का नाम और सिंबल को लेकर ममता सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं, रेजीनगर से चुनाव लड़ेंगे चौधरी

harding of councelors

प्रदेश भर में मेयर-डिप्टी मेयर-अध्यक्ष पद पर नामांकन को लेकर गहमागहमी, पार्षदों की बाड़ेबंदीयां

IIT Bombay student sucide

IIT बॉम्बे Campus में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, कैंपस में छात्रों का प्रदर्शन

Nandigram Byelection

नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी TMC उम्मीदवार पीछे हटे, नामांकन वापस लिया

2

2