KBP Times

ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे प्रभावित किसानों का आंदोलन तेज, 16 अगस्त से जयपुर में धरना और 25 को विशाल प्रदर्शन

kissan protest
  •  

Kissan Protest : कोटपूतली-किशनगढ़ ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे से प्रभावित किसानों के आंदोलन को लेकर सोमवार को तातेडा मोड़ स्थित सुरभि होटल में क्षेत्र के प्रमुख किसान प्रतिनिधियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में 27 जुलाई को संपन्न ट्रैक्टर रैली की समीक्षा की गई और आगामी आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

301 ट्रैक्टरों ने लिया था रैली में हिस्सा

बैठक में बताया गया कि 27 जुलाई को आयोजित ट्रैक्टर रैली में कुल 301 ट्रैक्टरों ने भाग लिया। इनमें चौमू तहसील के गुडलिया, भूतेड़ा, आष्टी कला, नांगल, रायसिंहकाबास, सिंगोद कला एवं खुर्द, ढोढसर सहित आसपास के गांवों से 150 ट्रैक्टर, रींगस तहसील की सरगोठ ग्राम पंचायत से 38 ट्रैक्टर तथा कोटपूतली से किशनगढ़ तक विभिन्न तहसीलों से 113 ट्रैक्टर शामिल हुए। इनमें किशनगढ़ से 25, फुलेरा से 15, रेनवाल से 42, कोटपूतली से 20 और नीमकाथाना से 11 ट्रैक्टर शामिल रहे।

तहसीलवार प्रभारी किए गए नियुक्त

आगामी आंदोलन को संगठित रूप देने के लिए विभिन्न तहसीलों के प्रभारी नियुक्त किए गए। कोटपूतली का दायित्व महेश जाखड़, नीमकाथाना का कैप्टन बलदेव यादव, श्रीमाधोपुर का बाबूलाल जाखड़, खंडेला का बनवारी स्वामी, रेनवाल का राजेंद्र यादव, चौमू का राधेश्याम बधाला, फुलेरा का गौरीशंकर मालू तथा किशनगढ़ का मोहन चौधरी को सौंपा गया।

14 अगस्त तक गांव-गांव पहुंचेगी आंदोलन की टीम

बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 अगस्त से पहले सभी प्रभारी प्रभावित 114 गांवों में ग्राम इकाइयों का गठन करेंगे। साथ ही प्रभावित किसानों से संकल्प पत्र भरवाए जाएंगे, सरकार द्वारा लगाए गए सीमा चिन्हों पर लाल ध्वज फहराए जाएंगे तथा आगामी आंदोलन और 25 अगस्त की विशाल रैली के लिए जनसंपर्क और धन संग्रह अभियान चलाया जाएगा।

16 अगस्त से जयपुर में धरना, 25 अगस्त को विशाल प्रदर्शन

किसान प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने वार्ता की पहल नहीं की तो 16 अगस्त से जयपुर में धरना एवं क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा। इसके बाद 25 अगस्त को विशाल प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। प्रदर्शन स्थल की घोषणा जयपुर धरना स्थल से की जाएगी।

प्रदेश स्तर पर बनाई गई पर्यवेक्षण समिति

बैठक में निर्णय लिया गया कि संपूर्ण आंदोलन की निगरानी के लिए प्रदेश मंत्री ज्ञानचंद मीणा, बत्ती लाल बैरवा और भगवान निठारवाल की टीम पर्यवेक्षण करेगी। वहीं पूरे आंदोलन के संचालन का दायित्व आयोजन समिति के संयोजक सुंदरलाल भंवरिया को सौंपा गया।

कई किसान प्रतिनिधि रहे मौजूद

समीक्षा बैठक में जयपुर जिला अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, कोटपूतली तहसील अध्यक्ष हरसहाय तंवर, गौरीशंकर नेतड़, जीवन निठारवाल, बंशीधर गुर्जर, भोलाराम लांबा सहित कई सरपंच एवं किसान प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में आंदोलन को और व्यापक बनाने तथा किसानों को एकजुट करने पर सहमति बनी।

यह भी पढ़ें –जयपुर में ‘हिमालय बचाओ अभियान’ का शुभारंभ, Water Lady of India अमला रुइया का भव्य स्वागत

यह भी देखें – जयपुर में UGC कानून के खिलाफ सड़कों पर उतरा सवर्ण समाज | महिपाल सिंह मकराना की सरकार को खुली चेतावनी

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

kissan protest

ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे प्रभावित किसानों का आंदोलन तेज, 16 अगस्त से जयपुर में धरना और 25 को विशाल प्रदर्शन

Amla Ruia welcomed

जयपुर में ‘हिमालय बचाओ अभियान’ का शुभारंभ, Water Lady of India अमला रुइया का भव्य स्वागत

by election result

तीन राज्यों में उपचुनाव Result: बांकीपुर से प्रशांत, मंजलपुर से भाजपा जीती, दतिया से कांग्रेस

Pappu Yadav

“FIR से राहुल, प्रियंका गांधी नहीं डरे तो पप्पू यादव कैसे डर जाए…” पूर्णिया सांसद का पलटवार

Anti Drug Campaign

“दुश्मन देश युवाओं को नशे के जाल में…” PM मोदी का Gen-Z से सीधा संवाद

West Bengal

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में हिंसा की साजिश का दावा, जैश से जुड़ा संदिग्ध और उसकी गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार

Monsoon Update

देशभर में बारिश का कहर: केरल-कर्नाटक में लैंडस्लाइड से 11 की मौत, किश्तवाड़ में फटा बादल

Donald Trump

अमेरिका ने फिलहाल टाला ईरान पर हमला, परमाणु खतरा खत्म करने और होर्मुज खोलने पर बनी सहमति

OBC, SC and ST

राजस्थान में OBC, SC-ST का राजनीतिक प्रतिनिधित्व बढ़ाने की मांग

2

2