KBP Times

जयपुर में ‘हिमालय बचाओ अभियान’ का शुभारंभ, Water Lady of India अमला रुइया का भव्य स्वागत

Amla Ruia welcomed

Amla Ruia welcomed : पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मारवाड़ी महासभा द्वारा आयोजित “हिमालय बचाओ अभियान” के शुभारंभ अवसर पर Water Lady of India अमला रुइया का जयपुर के जवाहर सर्कल पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी, समाजसेवी, उद्योगपति और विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।

ज्वैलर्स एसोसिएशन ने किया स्वागत, नीम के पौधे किए भेंट

कार्यक्रम में ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू मंगोड़ीवाला ने अपने सहयोगी बिट्ठल माहेश्वरी एवं संस्था के अन्य सदस्यों के साथ अमला रुइया की अगवानी की। इस दौरान उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक स्वरूप नीम के पौधे भेंट किए गए और हिमालय बचाओ अभियान के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

देश-विदेश की प्रतिष्ठित हस्तियां रहीं मौजूद

अमला रुइया के अभिनंदन समारोह में कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें जयपुर के श्मशानों में नीम रोपण अभियान की शुरुआत करने वाली शशि लखोटिया, सार्क देशों में ख्याति प्राप्त महिला उद्योगपति नीता बुचरा, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता मुकेश मीणा, शारजाह के वैज्ञानिक डॉ. सुनील मुन्दड़ा, सुप्रीम कंप्यूटर्स के मनोहर भंडारी, प्रसिद्ध जौहरी रामदास सोंखिया तथा मारवाड़ी महासभा के राष्ट्रीय सभापति महेश राठी सहित बड़ी संख्या में नीम प्रेमी और समाजसेवी शामिल हुए।

वर्षों से नि:शुल्क नीम वितरण कर रही है मारवाड़ी महासभा

मारवाड़ी महासभा लंबे समय से पर्यावरण संरक्षण और हरित अभियान से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। संस्था द्वारा जयपुर में वर्षों से नि:शुल्क नीम के पौधों का वितरण किया जा रहा है, जिससे लोगों को अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए प्रेरित किया जा सके। महासभा का मानना है कि नीम जैसे औषधीय और पर्यावरण हितैषी वृक्ष भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

हिमालय संरक्षण और जल संवर्धन का दिया संदेश

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने हिमालय के संरक्षण, जल स्रोतों के संवर्धन और व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के बिना पर्यावरण संतुलन संभव नहीं है। अमला रुइया के नेतृत्व में शुरू हुआ यह अभियान समाज को प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें –जयपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य एवं गरिमामयी बनाने के दिए निर्देश

यह भी देखें – जयपुर में UGC कानून के खिलाफ सड़कों पर उतरा सवर्ण समाज | महिपाल सिंह मकराना की सरकार को खुली चेतावनी

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

kissan protest

ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे प्रभावित किसानों का आंदोलन तेज, 16 अगस्त से जयपुर में धरना और 25 को विशाल प्रदर्शन

Amla Ruia welcomed

जयपुर में ‘हिमालय बचाओ अभियान’ का शुभारंभ, Water Lady of India अमला रुइया का भव्य स्वागत

by election result

तीन राज्यों में उपचुनाव Result: बांकीपुर से प्रशांत, मंजलपुर से भाजपा जीती, दतिया से कांग्रेस

Pappu Yadav

“FIR से राहुल, प्रियंका गांधी नहीं डरे तो पप्पू यादव कैसे डर जाए…” पूर्णिया सांसद का पलटवार

Anti Drug Campaign

“दुश्मन देश युवाओं को नशे के जाल में…” PM मोदी का Gen-Z से सीधा संवाद

West Bengal

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में हिंसा की साजिश का दावा, जैश से जुड़ा संदिग्ध और उसकी गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार

Monsoon Update

देशभर में बारिश का कहर: केरल-कर्नाटक में लैंडस्लाइड से 11 की मौत, किश्तवाड़ में फटा बादल

Donald Trump

अमेरिका ने फिलहाल टाला ईरान पर हमला, परमाणु खतरा खत्म करने और होर्मुज खोलने पर बनी सहमति

OBC, SC and ST

राजस्थान में OBC, SC-ST का राजनीतिक प्रतिनिधित्व बढ़ाने की मांग

2

2