KBP Times

भूसा खाते युवक का VIDEO वायरल, देखकर लोग बोले- अब इंसान भी खाने लगे चारा!

Viral Video

Viral Video: अब तक आपने गाय, भैंस, बकरी और अन्य मवेशियों को भूसा खाते देखा होगा,लेकिन क्या कभी किसी इंसान को भूसा खाते देखा है? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है.वीडियो में एक युवक बड़े आराम और मजे से भूसा खाता नजर आ रहा है. उसकी इस अनोखी हरकत को देखकर लोग दंग हैं,वहीं सोशल मीडिया यूजर्स मजेदार टिप्पणियां भी कर रहे हैं.

भूसा खाते युवक का वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है,जिसने लोगों को हैरान कर दिया है.एक्स प्लेटफॉर्म पर @Rudhrayadav001 नाम के हैंडल से साझा किए गए इस वीडियो में एक युवक भूसा खाते हुए दिखाई दे रहा है. वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि अभी तक तो मुझे लगता था कि भूसा सिर्फ जानवर ही खाते हैं,लेकिन आज देख लिया कि इंसान भी भूसा खा सकते हैं. देखिए कैसे यह लड़का बड़े मजे से भूसा को दबा-दबा कर,चबा-चबाकर खा रहा है,
ऐसा नज़ारा शायद ही आपने पहले कभी देखा होगा!

बड़े चाव से खाता दिखा भूसा
करीब एक मिनट लंबे वीडियो में युवक अपने हाथ में एक बड़े बर्तन में भरा भूसा लेकर उसे लगातार खाता नजर आता है.वह कई बार मुंह में भर-भरकर भूसा डालता है और आराम से उसे चबाता दिखाई देता है.वीडियो देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि वह किसी कार्यक्रम के दौरान भूसा खाने का काम कर रहा हो. उसके आसपास मौजूद लोग भी आश्चर्य से उसे देखते रह जाते हैं.

कमेंट सेक्शन में आई मजेदार प्रतिक्रियाएं
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रियाएं दीं.एक यूजर ने लिखा तभी तो इंसान जानवर बनता जा रहा है.दूसरे ने जवाब दिया, “ऐसा चलता रहा तो बन ही जाएगा.वहीं एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि अच्छा खाना पाने के लिए घास-भूसा खाना पड़ता है. एक यूजर ने चिंता जताते हुए सवाल किया कि आखिर इतना भूसा खाने के बाद यह उसके पेट में पचेगा कैसे.वीडियो को लेकर लोगों के बीच चर्चा और मनोरंजन का दौर लगातार जारी है.

यह भी पढ़ें: 4 साल के बच्चे ने चलाई भारी-भरकम पोकलेन मशीन, VIDEO देख सब रह गए हैरान!

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2