WhatsApp : अपने बिजनेस यूजर्स के लिए बड़ा फीचर पेश कर दिया है. कंपनी ने मेटा बिजनेस एजेंट नाम से एक एआई टूल लॉन्च किया है, जो बिना किसी फीस के 24 घंटे सातों दिन आपके बिजनेस कस्टमर्स के सवालों के जवाब दे सकता है और बिजनेस संभालने में मदद कर सकता है। इसकी घोषणा मुंबई में आयोजित WhatsApp के तीसरे सालाना बिजनेस समिट में की गई है।
बिजनेस में मददगार बनेगा
इस समिट में बताया गया कि अगर आपका कोई बिजनेस है, तो आप WhatsApp पर अपना खुद का AI एजेंट सेट कर सकते हैं. यह एआई आपके कैटलॉग, वेबसाइट, बिजनेस प्रोफाइल और टाइमिंग जैसी जानकारियों का इस्तेमाल करके कस्टमर्स के सवालों के जवाब देगा और डील्स फाइनल करेगा. सिर्फ इतना ही नहीं यह फीचर को जरूरत पड़ने पर इंसान भी चैट को कंट्रोल कर सकते हैं.
क्या भारत में यह सभी के लिए है?
ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल आ रहा है कि क्या यह फीचर भारत में भी लॉन्च हुआ है? इसका जवाब है हां, मेटा ने इसे भारत में लॉन्च कर दिया है, लेकिन अभी इसका फुल रोलआउट होना बाकी है. फिलहाल यह कुछ चुनिंदा देशों के लिमटेड यूजर्स को यह फीचर मिल रहा है. अगर आपको अभी यह फीचर नहीं मिला है, तो आप इसके लिए वेटलिस्ट जॉइन कर सकते हैं।
कैसे काम करता है यह एआई एजेंट?
इस AI एजेंट को सेट करना बहुत ही आसान है- वाट्सएप बिजनेस ऐप के टूल्स टैब में जाकर आपको एआई एजेंट का ऑप्शन मिलेगा, जहां स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों को फॉलो करना होगा। बिजनेस मालिक डॉक्यूमेंट्स, तस्वीरें, सैंपल जवाब और बेस्ट-सेलिंग प्रोडक्ट्स की जानकारी अपलोड करके इस एआई को और भी बेहतर तरीके से जवाब देने के लिए ट्रेन कर सकते हैं। इसके साथ ही आप यह तय कर सकते है कि एआई को कब जवाब देना है. जैसे सभी नई चौट्स में, या सिर्फ फेसबुक-इंस्टाग्राम विज्ञापनों से आने वाले कस्टमर्स को। आप जब चाहें किसी भी चैट से एआई को हटा या म्यूट कर सकते हैं. अगर कोई कस्टमर्स परेशानी में है, तो एआई बिजनेस ओनर को नोटिफिकेशन भेज देगा ताकि इंसान बात संभाल सके।
कस्टमर्स को कैसे पता चलेगा?
जब कोई ग्राहक पहली बार ऐसे किसी बिजनेस से चैट करेगा, तो उसे स्क्रीन पर एक मैसेज दिखेगा। मेटा का एआई, एआई की क्वालिटी सुधारने और इस बिजनेस के लिए मैसेज जेनरेट करने के लिए चैट्स रिसीव करता है.
ध्यान रखने के लिए कुछ जरूरी बातें
एआई को बेहतर बनाने के लिए इस चैट के मैसेज कलेक्ट किए जा सकते हैं. हालांकि, अगर बिजनेस इस एआई एजेंट को डिलीट कर देता है, तो नई चैट्स का इस्तेमाल ट्रेनिंग के लिए नहीं होगा। इस एआई एजेंट को ऑन करने पर ब्रॉडकास्ट लिस्ट, डिसअपीयरिंग मैसेज और ग्रीटिंग अवे मैसेज जैसे कुछ पुराने फीचर्स प्रभावित हो सकते हैं. इसे पहली बार ऑन करने पर आपके मौजूदा लिंक्ड डिवाइसेज भी डिस्कनेक्ट हो जाएंगे। इसके साथ ही मेटा ने बड़े बिजनेस के लिए मेटा बिजनेस एजेंट प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया है, जहां कंपनियां बड़े पैमाने पर एआई एजेंट कस्टमाइज कर सकती हैं. इसके लिए मेटा प्रति-टोकन के हिसाब से चार्ज करेगी, छोटे बिजनेस के लिए यह ऐप फ्री है।
यह भी पढ़ें : Liquid Tree; गंभीर प्रदूषण झेल रहे क्षेत्रों की हवा को करेगा साफ
यह भी देखें: जयपुर रामगंज में कचरे का आतंक! सरकार पर फूटा लोगों का गुस्सा | KBP Times



