KBP Times

युवाओं के लिए तकनीकी दक्षता और रोजगार का बेहतर माध्यम है ‘ट्रैक्टर मैकेनिक ट्रेड’

Tractor Macanic Trade

Tractor Macanic Trade : खेती के आधुनिकीकरण के साथ गांवों से लेकर शहरों तक ट्रैक्टरों का उपयोग तेजी से बढ़ा है जिसकी वजह से देश में ट्रैक्टर और कृषि यंत्रों की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में ट्रैक्टरों की मरम्मत, रखरखाव और तकनीकी सेवाओं के लिए प्रशिक्षित मैकेनिकों की आवश्यकता भी बढ़ रही है। इसी जरूरत को देखते हुए देशभर में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में ट्रैक्टर मैकेनिक ट्रेड संचालित किया जा रहा है। यह कोर्स युवाओं को तकनीकी दक्षता प्रदान करने के साथ रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर भी उपलब्ध करा रहा है।

विद्यार्थियों के लिए विकल्प

विशेषज्ञों का कहना है कि ट्रैक्टर मैकेनिक ट्रेड उन विद्यार्थियों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो कम समय में तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रोजगार हासिल करना चाहते हैं। इस कोर्स में विद्यार्थियों को ट्रैक्टर की संरचना, इंजन प्रणाली, ट्रांसमिशन, ब्रेक, हाइड्रोलिक सिस्टम, इलेक्ट्रिकल सिस्टम तथा आधुनिक कृषि उपकरणों की तकनीकी जानकारी दी जाती है। आईटीआई के विशेषज्ञ बताते हैं कि वर्तमान समय में केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि तकनीकी कौशल भी सफलता की कुंजी है। आईटीआई का ट्रैक्टर मैकेनिक ट्रेड युवाओं को रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करता है और उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर देता है।

प्रशिक्षित युवाओं की मांग

जानकारी के अनुसार कम लागत, कम अवधि और बेहतर रोजगार संभावनाओं के कारण यह ट्रेड ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। कृषि क्षेत्र में बढ़ती तकनीक और मशीनों के उपयोग को देखते हुए आने वाले वर्षों में ट्रैक्टर मैकेनिक के रूप में प्रशिक्षित युवाओं की मांग और अधिक बढ़ने की संभावना है, जिससे यह ट्रेड रोजगार की दृष्टि से एक मजबूत और भरोसेमंद विकल्प बनकर उभर रहा है।

क्या है ट्रैक्टर मैकेनिक ट्रेड

आईटीआई में जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल कार्य भी कराया जाता है, जिससे वे वास्तविक परिस्थितियों में मशीनों की समस्याओं को समझकर उनका समाधान करना सीखते हैं।

मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण 

ट्रैक्टर मैकेनिक ट्रेड में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। कुछ संस्थानों में न्यूनतम आयु 14 वर्ष निर्धारित की जाती है। प्रवेश प्रक्रिया राज्य सरकार अथवा संबंधित आईटीआई की नियमावली के अनुसार संचालित होती है।

रोजगार प्राप्त करने में सहायक होता है प्रशिक्षण

कोर्स की अवधि एक वर्ष होती है, जिसमें विद्यार्थियों को तकनीकी प्रशिक्षण के साथ औद्योगिक कार्यप्रणाली की जानकारी भी दी जाती है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया जाता है, जो रोजगार प्राप्त करने में सहायक होता है।

रोजगार के बेहतर अवसर

प्रशिक्षण पूरा करने के बाद युवाओं के लिए रोजगार के कई विकल्प उपलब्ध होते हैं। वे ट्रैक्टर निर्माण कंपनियों, अधिकृत सर्विस सेंटरों, ऑटोमोबाइल वर्कशॉप, कृषि यंत्र निर्माण इकाइयों तथा कृषि मशीनरी से जुड़ी कंपनियों में नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियां में समय-समय पर प्रशिक्षित तकनीशियनों की भर्ती करती हैं।

 तकनीकी पदों पर अवसर

कृषि विभाग एवं अन्य सरकारी संस्थानों में भी तकनीकी पदों पर अवसर मिल सकते हैं। ट्रैक्टर मैकेनिक ट्रेड की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि प्रशिक्षण के बाद युवा स्वयं का व्यवसाय भी शुरू कर सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रैक्टर रिपेयरिंग वर्कशाप खोलकर अच्छी आय अर्जित की जा सकती है। इसके अलावा कृषि यंत्रों की सर्विसिंग, स्पेयर पार्ट्स की दुकान या मोबाइल रिपेयरिंग सेवा शुरू करने के अवसर भी उपलब्ध हैं।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2