KBP Times

Spam Calls से परेशान हैं तो इस तरकीब से पाएं छुटकारा

spam calls

Spam Calls: मोबाइल फोन पर Spam कॉल्स आपको परेशान कर रहे हैं तो उससे छुटकारा पाने का तरीका जान लीजिए। आम तौर पर होता है आपके मोबाइल नंबर कई साइट्स को ब्राउस करते समय या सर्विस के लिए शेयर करने पडते हैं जिससे आपके नंबर कई लोगों, कंपनियों के पास पहुंच जाते हैं। इस कारण आपके मोबाइल पर अनचाहे कॉल्स आने लग जाते हैं। ऐसे में रोजाना आने वाले Spam कॉल्स से हर कोई परेशान होता है, क्योंकि ये Spam कॉल बेवक्त आते हैं और काम के बीच या आराम के बीच डिस्टर्ब कर रहते हैं। हर स्पैम कॉल के नंबर को ब्लॉक करने के बाद भी कई अन्य नंबरों से भी कॉल्स आते हैं। अगर आप भी लगातार आने वाले स्पैम कॉल्स से परेशान हो गए हैं तो आज हम आपको एक ऐसी तरकीब के बारे में बता रहे हैं, जिससे आप स्पैम कॉल्स से छुटकारा पा सकते हैं।

Spam कॉल्स से कैसे पाएं छुटकारा

Spam  कॉल्स से छुटकारा पाने के लिए सबसे पहले आपको अपने फोन में मैसेज बॉक्स खोलना है। मैसेज ऐप में जाने के बाद आपको नया मैसेज शुरू करना है। यहां पर आपको फोन नंबर की जगह पर 1909 टाइप करके डायल करना है। मैसेज में आपको START 0 टाइप करना है और मैसेज सेंड कर देना है। अब आपको एक मैसेज प्राप्त होगा, जिसमें लिखा होगा कि आपके नंबर पर DND सर्विस का अनुरोध स्वीकार कर लिया गया है। इसके बाद आपके नंबर पर स्पैम कॉल्स डिस्टर्ब नहीं करेंगे।

अन्य तरीके

आप 1909 पर कॉल करके और आगे के वॉयस निर्देशों को फॉलो करके भी फोन नंबर पर डीएनडी एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने नेटवर्क प्रोवाइडर की ऐप पर जाकर भी डीएनडी एक्टिवेट और डीएक्टिवेट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : UPI पेमेंट करते हुए मोबाइल नंबर नहीं होगा शेयर, जानिए कैसे ?

Jio ग्राहकों के लिए

सबसे पहले MyJio ऐप पर जाना है। फिर आपको मीनू या थ्री डॉट पर क्लिक करना है और सेटिंग्स का चयन करना है। सर्विस सेटिंग का चयन करना है और फिर डू नॉट डिस्टर्ब का चयन करना है। आखिर में आपको अपनी प्राथमिकताओं को चुनना है और सबमिट पर क्लिक करना है।

यह भी देखें : Jaipur: गौतम मीणा की मौत के बाद हंगामा | मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे परिजन

Airtel ग्राहकों के लिए

आपको Airtel Thanks ऐप पर जाना है। ऐप खोलने के बाद आपको मोर पर टैप करना है। फिर मैनेज सर्विसेज पर क्लिक करना है। यहां पर एक्टिवेट डीएक्टिवेट डीएनडी का चयन करना है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

2

2