Education new technic: अगर आप दिन में 10 या 20 बार या उससे भी ज्यादा बार UPI पेमेंट करते करते हैं तो उतनी ही बार किसी अंजान व्यक्ति के साथ अपना मोबाइल नंबर साझा करते हैं। ऐसे में संभावना रहती है कि आपके नंबर का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। अब अगर आप चाहते हैं कि आपका मोबाइल नंबर किसी अंजान व्यक्ति के साथ शेयर नहीं हो और सुरक्षा पूरी तरह से बरकरार रहे तो यह बिलकुल संभव है । कुछ सरल स्टेप्स को फॉलो करके अपना मोबाइल नंबर अंजान लोगों के साथ साझा होने से रोक सकते हैं। UPI अकाउंट से अपना मोबाइल नंबर हटाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानिए ।
UPI अकाउंट से मोबाइल नंबर कैसे हटाएं ?
– अपना मोबाइल नंबर अंजान लोगों के साथ शेयर होने से बचाने के लिए सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में यूपीआई ऐप जैसे कि गूगल पे ऐप पर जाना है।
– अपने स्मार्टफोन में गूगल पे ऐप खोलने के बाद आपको नीचे दाईं ओर प्रोफाइल आइकन नजर आएगा, जिस पर आपको टैप करना है।
– प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करने के बाद आपको बीच में बैंक अकाउंट का ऑप्शन नजर आएगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
– उसके बाद नया ऑप्शन खुल जाएगा और अब जो भी आपका प्राइमरी बैंक अकाउंट है उस पर आपको क्लिक करना है।
– अब आपको गूगल पे पर दूसरे नंबर पर नजर आ रहे मैनेज यूपीआई नंबर्स ऑप्शन पर क्लिक करना है।
यह भी पढ़ें : AC का बिजली का बिल करें आधा, जानिए कैसे हो सकती है बचत ?
अब आप यहां पर अपने मौजूदा मोबाइल नंबर को हटाकर कोई भी रेंडम नंबर दर्ज कर सकते हैं। आप जो भी नंबर दर्ज करेंगे वही आपकी UPI आइडी बन जाएगी और उसी के जरिए ट्रांजेक्शन कर पाएंगे। आपको बता दें कि आप इसी प्रकार फोनपे से भी अपना मोबाइल नंबर हटा कर कोई भी अन्य नंबर दर्ज कर सकते हैं। यह एक ऐसा तरीका है जिससे आप अपने मोबाइल नंबर को अंजान लोगों के साथ शेयर होने से बचा सकते हैं।
यह भी देखें : डांडी मार्च की वर्षगांठ पर जयपुर में कांग्रेस का शांति मार्च | अशोक गहलोत और डोटासरा का BJP पर हमला



