Smart PrePaid Meter: राजस्थान में स्मार्ट प्रीपेड मीटर अभी शुरु नहीं हो पाए हैं लेकिन उत्तर प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने की प्रक्रिया काफी तेजी से बढ़ रही है। जून 2026 से उपभोक्ताओं को बिजली बिल भी मिलना शुरू हो गया है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के जिलों में कई उपभोक्ताओं की शिकायत है कि उन्हें अभी तक बिजली का बिल नहीं मिला है। यदि राजस्थान में स्मार्ट प्रीपेड मीटर पूरी तरह लग जाएं और काम करना शुरु कर दें तो ऐसी ही शिकायतें राजस्थानवासियों को भी होंगी। आइए आपको जानकारी देते हैं कि आप खुद मोबाइल फोन से बिजली बिल कैसे जनरेट कर सकते हैं-
कैसे जनरेट करेंगे बिल?
अगर आपके घर में भी स्मार्ट प्रीपेट मीटर लगता है और बिल नहीं मिल रहा हो तो आप राज्य के विद्युत विभाग के कंज्यूमर एप के माध्यम से खुद ही मीटर रीडिंग दर्ज कर बिजली बिल तैयार कर सकते हैं। एप में मांगी जानकारी सबमिट करने के बाद करीब 24 घंटे के भीतर बिल तैयार हो जाता है।
यहां जानिए बिजली बिल जरनेट करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
सही एप डाउनलोड करें- सबसे पहले अपने फोन के गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर पर जाएं और वहां राजस्थान के विद्युत विभाग का कंज्यूमर एप सर्च कर डाउनलोड करें।
अकाउंट में लॉगिन करें- एप खोलने के बाद अपने जिले का चुनाव करें और अपनी 10 या 12 अंकों की अकाउंट आईडी दर्ज करें। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे डालकर लॉगिन करें।
सही ऑप्शन चुनें- एप के मुख्य डैशबोर्ड पर आपको सेल्फ बिल जेरनेशन या ट्रस्ट मीटर रीडिंग का विकल्प मिलेगा, वहां पर क्लिक करें।
रीडिंग दर्ज करें- अब अपने स्मार्ट मीटर के पास जाएं और उसमें दिख रही मौजूदा मीटर रीडिंग और मैक्सिमम डिमांड को ध्यान से चेक करके एप में भर दें।
सबमिट करें- अंत में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करने के बाद, सबमिट कर दें। डेटा फीड होने के मात्र 24 घंटे के भीतर आपका ओरिजिनल बिजली बिल तैयार होकर एप पर आ जाएगा।
सिर्फ बिल ही नहीं, कई काम करेगा यह एप
अगर आप सोच रहे हैं कि यह सिर्फ आपके बिल पास जनरेट करने के ही काम आएगा, तो यहां आप गलत हैं। इसमें और भी कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं, जिनका आप आसानी से फायदा उठा सकते हैं…
नया कनेक्शन और लोड बढ़ाना- इससे नए बिजली कनेक्शन के लिए घर बैठे आवेदन कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर अपने कनेक्शन का लोड बढ़ाने की रिक्वेस्ट भी डाल सकते हैं।
प्रोफाइल अपडेट- बिजली खाते में अपना नाम, मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी जैसी जरूरी जानकारियां खुद ही बदल या अपडेट कर सकते हैं।
शिकायत निवारण- बार-बार बिजली कटौती, वोल्टेज की समस्या या मीटर खराब होने संबंधी कोई भी शिकायत तुरंत दर्ज करा सकते हैं।
बिल हिस्ट्री और पेमेंट- अपने पुराने बिलों का पूरा रिकॉर्ड देख सकते हैं, साथ ही एप के जरिए ही तुरंत भुगतान करके उसकी डिजिटल रसीद भी डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : टिन के पीपे से बना कूलर, ठंडी हवा देने में AC से पीछे नहीं
यह भी देखें: कॉकरोच जनता पार्टी का दिल्ली में हल्लाबोल! | NEET पेपर लीक पर जंतर-मंतर में बड़ा प्रदर्शन | CJP



