KBP Times

चोरी हो जाने पर पर्सनल डेटा, फोटो की चिंता करें दूर, अपनाएं ये तरीका

Phone track on stolen

Phone: यदि आपका स्मार्टफोन खो जाए तो सबसे पहले आपको यह चिंता होती है कि उसमें आपके पर्सनल डेटा के साथ पर्सनल फोटो भी हैं। अच्छी बात ये है कि Google का Find Hub (जिसे पहले Find My Device के नाम से जाना जाता था), आपको अपने फोन को Remotly Track करने, Lock करने या उसका डेटा डिलीट करने का एक आसान तरीका देता है। चाहे आप अपना फोन घर पर ही कहीं रखकर भूल गए हों या वह चोरी हो गया हो। ये टूल किसी भी ब्राउजर या दूसरे Android डिवाइस से काम करता है। बस शर्त ये है कि आपका फोन पहले से सही तरीके से सेट-अप किया गया हो, ताकि आप अपना डेटा सुरक्षित रखने या डिवाइस को रिकवर करने के लिए तुरंत एक्शन ले सके।

Find Hub से अपना Android फोन कैसे ढूंढें?

सबसे पहले, किसी भी ब्राउजर पर android.com/find पर जाएं या किसी दूसरे Android डिवाइस पर Find Hub एप ओपन करें। इसके बाद, उस Google अकाउंट से साइन-इन करें जो आपके खोए हुए फोन से लिंक है। अब स्क्रीन पर दिखाई गई लिस्ट में से अपना डिवाइस सेलेक्ट करें। डिवाइस सेलेक्ट होने के बाद, Find Hub मैप पर फोन की मौजूदा या last known location दिखाएगा। अगर डिवाइस आपके आस-पास ही है, तो Play Sound ऑप्शन पर टैप करें। इससे आपका फोन फुल वॉल्यूम पर बजने लगेगा, भले ही वह साइलेंट पर क्यों न हो। अगर आपका फोन सपोर्ट करता है, तो आप ब्लूटूथ या UWB का इस्तेमाल करके उसे और भी सटीक तरीके से ढूंढने के लिए Find Nearby फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

फोन को Remotly Lock कैसे करें?

  • सबसे पहले Find Hub एक्सेस करें और डैशबोर्ड से अपना खोया हुआ डिवाइस सेलेक्ट करें।
    – इसके बाद, Secure Device या Lock ऑप्शन को चुनें।
    – अब एक नया PIN, पासवर्ड या पैटर्न सेट करें ताकि कोई और उसे एक्सेस न कर सके।
    – आप लॉक स्क्रीन पर दिखाने के लिए एक मैसेज या कॉन्टैक्ट नंबर भी ऐड कर सकते हैं।
    – एक बार लॉक होने के बाद, आपका फोन सिक्योर हो जाएगा और आपके Google अकाउंट से साइन-आउट हो जाएगा।

फोन का डेटा कैसे डिलीट करें?

-सबसे पहले Find Hub ओपन करें और अपने Google अकाउंट में साइन-इन करें।
-अब उस डिवाइस को सेलेक्ट करें जिसका डेटा आप डिलीट करना चाहते हैं।
-इसके बाद, Erase Device ऑप्शन पर क्लिक करें।
-फैक्ट्री रीसेट प्रोसेस शुरू करने के लिए अपने चॉइस को कन्फर्म करें।
-एक बार प्रोसेस पूरा होने के बाद, फोन का सारा डेटा हमेशा के लिए डिलीट हो जाएगा।
-डेटा डिलीट होने के बाद, डिवाइस Find Hub में दिखाई नहीं देगा और उसे दोबारा इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने Google अकाउंट की जरूरत होगी।
-Find Hub को सही तरीके से काम करने के लिए आपके Android फोन में कुछ बेसिक चीजें पहले से होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें : AI इंटेलिजेंस के क्षेत्र में काम करने का अवसर, आवदेन की अंतिम तिथी 26 अप्रैल

फोन चालू होना चाहिए और Wi-Fi या मोबाइल डेटा से कनेक्टेड होना चाहिए। साथ ही, आपका —-Google अकाउंट उसमें साइन-इन होना चाहिए। आपने पहले से ही Find Hub और Location Services को ऑन रखा हो और डिवाइस Google Play पर दिखाई देना चाहिए ताकि उसे रिमोटली ट्रैक किया जा सके।

यह भी देखें : PM Modi Rajasthan Visit: बालोतरा रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी! 2 लाख लोगों की जुटेगी भीड़

अगर आपका फोन ऑफलाइन है, तो भी आपके पास कुछ ऑप्शन्स होते हैं। Find Hub अभी भी उसकी last known location दिखा सकता है और कुछ मामलों में ये आस-पास के दूसरे Android डिवाइसेज की मदद से फोन की लोकेशन का पता लगा सकता है, बशर्ते आपने ये फीचर्स पहले से इनेबल किए हों।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

2

2