KBP Times

परीक्षा से पहले मोबाइल बैटरी से खेलना पड़ा भारी, गंवा दिया अंगूठा

mobile battery blast

Battery Blast- इन दिनों कई छात्रों की परीक्षाएं चल रही हैं और वे अच्छे नंबर लाने के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं. लेकिन मध्यप्रदेश से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सभी को चौंका दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मध्यप्रदेश के रीवा जिले में पुराने मोबाइल की बैटरी फटने से दो सगे भाई घायल हो गए. इस हादसे में एक छात्र को अपने हाथ का अंगूठा तक गंवाना पड़ा जबकि उसकी बाकी उंगलियां भी बुरी तरह जख्मी हो गईं.

बताया जा रहा है कि बड़ा भाई करीब 10 साल का छात्र है और दूसरा उसका छोटा भाई अनुज कुमार है. घटना के समय दोनों भाई घर में अकेले थे और पुराने मोबाइल की बैटरी से खेल रहे थे. इसी दौरान अचानक बैटरी में तेज धमाका हो गया. फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि बैटरी क्यों फटी.

पुराने स्मार्टफोन की बैटरी क्यों होती है खतरनाक?

पुराने मोबाइल की बैटरी समय के साथ खराब होने लगती है. अगर उसे लंबे समय तक घर में रखा जाए तो कई तरह के खतरे हो सकते हैं.

1. बैटरी का फूल जाना
कई बार पुरानी बैटरी फूल जाती है. ऐसी बैटरी कभी भी फट सकती है और यह बेहद खतरनाक हो सकती है.

2. ज्यादा गर्म होने का खतरा
पुरानी बैटरी जल्दी गर्म हो जाती है. इससे शॉर्ट सर्किट हो सकता है और घर में आग लगने का खतरा भी बढ़ जाता है.

3. केमिकल लीक होने का खतरा
पुरानी बैटरी से जहरीले केमिकल निकल सकते हैं. अगर यह केमिकल त्वचा, कपड़ों या आंखों में चला जाए तो गंभीर नुकसान हो सकता है.

यह भी पढ़ें : आपकी सिम एक्टिव नहीं है तो WhatsApp भी बंद, सिम बाइंडिंग नियम लागू

किस स्थिति में बैटरी फट सकती है?

अगर बैटरी पर ज्यादा दबाव पड़ता है या उसे किसी चीज से दबाने की कोशिश की जाती है तो उसमें ब्लास्ट होने की संभावना बढ़ जाती है. ऐसा धमाका किसी को भी गंभीर रूप से घायल कर सकता है.

पुरानी मोबाइल बैटरी के साथ क्या करें?

अगर आपके घर में पुराने मोबाइल या उनकी बैटरी पड़ी हुई है तो उन्हें ज्यादा समय तक संभालकर रखना ठीक नहीं है.

  •  पुराने फोन को किसी रिसाइक्लिंग कंपनी या स्टार्टअप को बेच सकते हैं.
  • खराब बैटरी को सुरक्षित तरीके से ई-वेस्ट कलेक्शन सेंटर में जमा कर दें.
  • मोबाइल या बैटरी को धूप में बिल्कुल ना रखें  इससे बैटरी गर्म होकर फट सकती है.

छोटी सी लापरवाही भी बड़ा हादसा बन सकती है, इसलिए पुराने मोबाइल और उनकी बैटरी को हमेशा सावधानी से संभालकर रखें.

यह भी देखें : होली के रंगों से स्किन को कैसे बचाएं?

ताजा खबरें

ताजा खबरें

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

2

2