Hindu Organization Protest : कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता निशू आजाद के पिता संजय से मारपीट के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को पुलिस हिरासत में लिए जाने का अब हिन्दू संगठनों ने विरोध किया है। शनिवार को स्वतंत्र भारद्वाज के समर्थन में दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस थाने के सामने हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता जमा हुए और फिर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व दक्ष चौधरी ने किया है जो हाई प्रोफाइल लोगों से मारपीट करने के लिए जाना जाता है। दक्ष कन्हैया कुमार को थप्पड मार चुका है। दक्ष ने कहा कि हमारी मांग यह है कि स्वतंत्र के ऊपर जो धाराएं लगी हैं। जैसे-SC/ST एक्ट, 307 और पॉक्सो एक्ट। यह दबाव में किया गया है। पुलिस रिकॉर्ड में कहा गया कि नीशू के पिता संजय को कोई गंभीर चोट नहीं लगी है।
एक दिन पहले सीजेपी ने किया था प्रदर्शन
बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता के साथ मारपीट करने वाले स्वतंत्र भारद्वाज को शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बुलंद शहर से पकड़ लिया गया। फिलहाल वह दिल्ली पुलिस की हिरासत में है। पकड़े जाने से पहले स्वतंत्र ने हसनपुर में मीडिया से करीब 3 मिनट तक बात की और कहा- “मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। चाहे पूरा विपक्ष एकजुट हो मेरा बाल बांका नहीं कर सकता।”
यह भी पढ़ें –दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई
यह भी देखें – Ward 87 Jaipur: प्रतिभा शर्मा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, कालीचरण सराफ ने किया शुभारंभ | BJP


