KBP Times

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Car Accident

Accident : केरल के त्रिशूर जिले में 4 सितंबर की देर रात एक भीषण सड़क हादसे में कार में सवार आठ इंजीनियरिंग छात्रों की मौत हो गई। कार में सवार छात्र तमिलनाडू के बताए जाते हैं। वे गुरुवायूर से कोडुंगल्लूर जा रहे थे। यह हादसा कैपमंगलम के पास पनम्बिकुन्नु में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ. पुलिस के मुताबिक, कार सड़क किनारे खड़ी एक लॉरी से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार सभी आठ छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को हादसे की जानकारी दी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मृतक पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के छात्र बताए जा रहे हैं।

देर रात हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजकर 40 मिनट पर हुई. बताया गया कि छात्रों की कार सड़क किनारे खड़ी लॉरी से जा भिड़ी। टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई ।
.
राहत और बचाव के बाद निकाले गए शव

हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग, पुलिस और अग्निशमन एवं बचाव दल मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव अभियान चलाकर कार में फंसे शवों को बाहर निकाला गया. पुलिस ने बताया कि सभी शवों को त्रिशूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।

तमिलनाडु में पंजीकृत थी कार

पुलिस के मुताबिक, हादसे में दुर्घटनाग्रस्त कार तमिलनाडु में रजिस्टर्ड थी। शुरुआती जानकारी के आधार पर माना जा रहा है कि हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग तमिलनाडु के रहने वाले थे।

गुरुवायूर से कोडुंगल्लूर जा रही थी कार

जानकारी के मुताबिक, कार गुरुवायूर की ओर से आ रही थी और कोडुंगल्लूर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान कैपमंगलम के पास पनम्बिकुन्नु में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे खड़ी लॉरी से उसकी टक्कर हो गई। हादसे के कारणों को लेकर पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

यह भी देखें – Ward 87 Jaipur: प्रतिभा शर्मा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, कालीचरण सराफ ने किया शुभारंभ | BJP

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

India-Pakistan team

Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

2

2