KBP Times

क्या इंडक्शन इस्तेमाल करना सुरक्षित है? जानिए सही तरीका

Induction stove

Induction: कुछ दिनों पूर्व इंडक्शन चूल्हो की खरीद के लिए इलेक्ट्रोनिक्स दुकानों में खरीददारों की भीड उमड पडी थी। एलपीजी गैस सिलेंडर के कारण लोग तेजी से इलेक्ट्रिक इंडक्शन कुकटॉप अभी भी खरीद रहे हैं। इसका उपयोग करना आसान भी है और खर्च भी कम ही है इसलिए इसकी मांग बढ़ी है, लेकिन हाल ही में मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में हुई इंडक्शन ब्लास्ट की घटना ने सबको चौंका दिया है। इंडक्शन कुकटॉप सेफ है या नहीं अब सवाल उठ खडा हुआ है।

खाना बनाते हुआ ब्लास्ट

मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के खैरीनाका इलाके में एक घर में खाना बनाते समय इंडक्शन कुकटॉप में ब्लास्ट होने की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार उस समय रसोई में महिला और बच्चे मौजूद थे। जब खाना बन गया और महिला ने इंडक्शन से बर्तन को उतारा तो इंडक्शन में ब्लास्ट हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं आई।

कैसे करें सही इस्तेमाल

इंडक्शन कुकटॉप का सही तरीके से इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। कुछ बेसिक नियमों का पालन करके आप इसे सुरक्षित तरीके से उपयोग कर सकते हैं। इन छोटे-छोटे नियमों से बड़े जोखिम से बचा जा सकता है-

कभी भी खाली बर्तन इंडक्शन पर न रखें
हमेशा सही प्रीसेट मोड का इस्तेमाल करें
अगर तापमान की जानकारी नहीं है, तो प्रीसेट मोड पर ही कुकिंग करें
टाइमर का उपयोग करें, इससे तय समय बाद इंडक्शन खुद बंद हो जाता है
खाना बनाते समय मशीन को बिना निगरानी के न छोड़ें
सबसे जरूरी है, यूजर्स मैन्युअल को अच्छे से पढ़ लें

कौन से बर्तन सही हैं

आपको ये जानना होगा की इंडक्शन पर हर बर्तन काम नहीं करता। इसके लिए खास तरह के बर्तन की जरूरत होती है। ऐसे में सवाल उठता है कि आपको कैसे पता चलेगा कि आपका बर्तन इंडक्शन के लिए सही है या नहीं? इसका एक आसान तरीका है- अगर बर्तन के नीचे चुम्बक चिपक जाता है, तो वह इंडक्शन पर काम करेगा। स्टील और आयरन के बर्तन आमतौर पर इंडक्शन पर सही रहते हैं, जबकि एल्युमिनियम और कांच के बर्तन काम नहीं करते।

किन बातों का रखें ध्यान

इंडक्शन को समतल जगह पर रखें
पानी या गीले हाथ से इस्तेमाल न करें
वायर और प्लग की स्थिति समय-समय पर जांचते रहें
ओवरलोडेड बिजली सॉकेट का उपयोग न करें

क्या है ज्यादा सुरक्षित

इंडक्शन कुकटॉप को आमतौर पर गैस से सुरक्षित माना जाता है, क्योंकि इसमें खुली आग नहीं होती। लेकिन गलत उपयोग या लापरवाही करने से खतरा हो सकता है। इंडक्शन कुकटॉप एक सुरक्षित और आसान विकल्प है, लेकिन इसका सही तरीके से इस्तेमाल करना जरूरी है।

यह भी पढ़ें : एलन मस्क ने आखिर Twitter का नाम बदलकर ‘X’ क्यों रखा ?

यह भी देखें : JDA की कुंभकर्णीय नींद टूटी | KBP Times खबर का बड़ा असर | JDA Jaipur

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Supreme Court Hearing on jantar mantar

सुप्रीम कोर्ट में जंतर-मंतर हिंसा से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई, गवाह ऑनलाइन भी दे सकेंगे बयान

Tilak and nitish winner of match

भारत ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तिलक-नीतीश ने हारा हुआ मैच जिताया

ATS Mumbai Action

मुंबई के माहिम इलाके से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, फोन में मसूद अजहर की ऑडियो क्लिप मिली

Plane Accident in philipins

फिलीपींस में हवा में आपस में टकराए दो विमान, 4 पायलटोें की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हादसा

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

2

2