Future Technology: आने वाले समय में आपके कपड़ों की परिभाषा बदल सकता है. अब कंप्यूटर, स्क्रीन और इलेक्ट्रॉनिक सर्किट किसी डिवाइस तक सीमित नहीं रहेंगे बल्कि इनको सीधे कपड़ों में बुने जा सकेंगे.। टेक्नोलॉजी की दुनिया में चीन नए-नए कमाल करता रहता है. अब चीन ने टेक्नोलॉजी में कुछ ऐसा कमाल कर दिखाया है चीन के वैज्ञानिकों ने ऐसा कम्प्यूटर तैयार किया है जो आपके शर्ट की आस्तीन पर चलेगा, वैज्ञानिकों ने इंसानों के बाल जितना पतला फाइबर चिप तैयार कर लिया है जो कंप्यूटर जैसी प्रोसेसिंग करने में सक्षम है और खास बात यह कि यह धोने, मोड़ने और खिंचने पर भी खराब नहीं होती. इस नई टेक्नोलॉजी को स्मार्ट टेक्सटाइल्स और वियरेबल टेक्नोलॉजी का भविष्य माना जा रहा है.
कपड़े सुपर कंप्यूटर की तरह काम करेंगे
भविष्य के कपड़े अब सिर्फ आपको स्टाइल ही नहीं देंगे, बल्कि वे एक सुपर कंप्यूटर की तरह काम भी करेंगे. चीन की Fudan University के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी तकनीक तैयार कर ली है जिसने पूरी दुनिया के टेक-एक्सपर्ट्स को हैरान कर दिया है. रिसर्चर्स ने फाइबर इंटीग्रेटेड सर्किट यानी FIC बना लिया है जो इंसानी बाल जितना पतला होने के बाद एक शक्तिशाली कंप्यूटर चिप की तरह काम करता
यह भी पढ़ें : AI छीन लेगा लोगों की Jobs या नई नौकरियों का बड़ा जरिया बनेगा ?
क्या है यह ‘जादुई धागा’?
प्रोफेसर पेंग हुइशेंग के नेतृत्व में रिसर्चर्स ने नार्मल सिलिकॉन चिप्स की जगह एक लचीले और स्ट्रेचेबल धागे का प्रयोग किया है. इस धागे के अंदर ट्रांजिस्टर, कैपेसिटर और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स फिट किए गए हैं. 1 सेंटीमीटर लंबे इस फाइबर में लगभग 1 लाख ट्रांजिस्टर लगे हैं, जो इसे एक सामान्य प्रोसेसर के बराबर ताकतवर बना देते हैं. धोने और मुड़ने पर भी नहीं टूटेगा आमतौर पर इलेक्ट्रॉनिक चिप्स नाजुक होते हैं लेकिन ये फाइबर चिप्स बहुत ही सख्त है.
यह भी देखें : UGC Equity Rules 2026 पर बवाल | सवर्ण आर्मी का ऐलान



