KBP Times

बच्चों पर सोशल मीडिया चलाने पर लगेगा बैन, फ्रांस की नेशनल असेंबली ने सीनेट में भेजा प्रस्ताव

social media ban for kids

Social Media Ban : फ्रांस में बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन करने का प्रस्ताव नेशनल असेंबली ने सीनेट में भेजा है। फ्रांस की नेशनल असेंबली से 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन करने वाले बिल को हरी झंडी मिल गई है. इस बिल में बच्चों के लिए सोशल नेटवर्क्स और सोशल नेटवर्किंग फंक्शनलिटीज को बैन करने का प्रस्ताव है. अब इसे सीनेट में भेजा जाएगा और कानून बनने के बाद फ्रांस में 15 साल से छोटे बच्चे सोशल मीडिया यूज नहीं कर पाएंगे.

ऑस्ट्रेलिया के बाद फ्रांस दूसरा देश

ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया यूज करने पर पाबंदी लगी हुई है. अब फ्रांस भी उसी रास्ते पर चलने की तैयारी कर रही है. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी अकसर युवाओं के बीच हिंसा के पीछे सोशल मीडिया को जिम्मेदार मानते आए हैं. अपने नए साल के संबोधन में भी उन्होंने लोगों से अपने बच्चों को सोशल मीडिया और स्क्रीन से बचाने की अपील की थी. मैक्रों चाहते हैं कि यह इस साल सितंबर में नए एकेडमिक सेशन की शुरुआत से पहले फ्रांस में यह कानून लागू हो जाए. इस बिल को पेश करते स्ंनतम डपससमत ने कहा कि हम क्लियर बाउंड्री सेट करना चाहते हैं. हमारे बच्चे पढ़ कम रहे हैं, सो कम रहे हैं, लेकिन खुद को एक-दूसरे से कंपेयर ज्यादा कर रहे हैं. यह फ्री माइंड के लिए लड़ाई है.

यह भी पढ़ें : सिलिकॉन वैली की टेक कंपनियों में AI रिसर्चस् के भर्ती की होड़

बाकी देशों में भी चल रहा है विचार

फ्रांस की तरह दुनिया के कई अन्य देश भी सोशल मीडिया बैन के मामले में ऑस्ट्रेलिया को कॉपी करने का विचार कर रहे हैं. फ्रांस के अलावा ब्रिटेन, डेनमार्क, स्पेन और ग्रीस में भी बच्चों के सोशल मीडिया यूज करने पर पाबंदी लग रही है. यूरोपीय संसद ने भी संघ से बच्चों के लिए सोशल मीडिया एक्सेस करने की मिनिमम उम्र सेट करने की मांग की है.

यह भी देखें : “हम तेरे को थाने में मुर्गा बना दें तो…”जयपुर के थाने में क्यों मचा हड़कंप?

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Yog in film industries

फिल्मी सितारों ने योग कर दिया मैसेज, शिल्पा, शाहिद, अक्षय, और श्रीलीला ने कार्यक्रम में लिया हिस्सा

Vaibhav Suryavanshi

10 चौके, 8 छक्के, 29 गेंद, 94 रन, वैभव ने खेली तूफानी पारी, लंका से सूद समेत लिया बदला

NEET ReExam

जयपुर में NEET-Re Exam, परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, कलेक्टर कर रहे मॉनिटरिंग, 24 आरएएस अधिकारी तैनात

America-Iran

होर्मुज स्ट्रेट में कमाई का लालच, ईरान के बाद अमेरिका भी जहाजों पर टैक्स लगाने पर उतारु

Indian Navy New Warship

3 स्वदेशी युद्धपोत बढ़ाएंगे नौसेना की ताकत, PM मोदी बोले- भारत के समुद्री भविष्य में एक इन्वेस्टमेंट है…

NEET Re Exam 2026

551 शहरों में 5,440 परीक्षा केंद्र, CCTV, जैमर, 88 हजार कर्मचारी, NEET EXAM की जानें कैसी है तैयारी?

Gupt Navratra

गुप्त नवरात्र करने से मिलती है मां दुर्गा की विशेष कृपा

Narendra Modi

“कांग्रेस बंगाल को लावारिस छोड़ना…” पश्चिम बंगाल के हुगली में PM मोदी ने बोला हमला

Fashion changing

बदलता फैशनः जेंट्स ड्रेस की ओर आकर्षित होती युवतियां

2

2