D2M : जहां न इंटरनेट चल रहा हो, न मोबाइल नेटवर्क ठीक से आ रहा हो, लेकिन आप फिर भी अपने फोन पर लाइव टीवी का मजा ले रहे हैं! सुनने में यह अजीब लग सकता है, लेकिन भारत के इंजीनियर कोरिया की मदद से इसे हकीकत में बदलने की तैयारी कर रहे हैं। मेक इन इंडिया के तहत देश ने टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक ऐसा कदम उठाया है, जिसने दुनिया भर को चौंका दिया है. भारत में दुनिया का पहला डी2एम यानी डायरेक्ट टू मोबाइल स्मार्टफोन पेश करने जा रहा है जिसमें बिना किसी सिम कार्ड, इंटरनेट डेटा या वाई-फाई के लाइव टीवी चैनल्स चलेंगे.
कोरिया में डिजाइन
खुशटेक कोरिया नाम की कंपनी ने दावा किया है कि उसने दुनिया का पहला डी2एम फीचर फोन बना लिया है. जो कोरिया में डिजाइन हुआ है और भारत में तैयार किया जा रहा है. कंपनी ने यह भी दावा किया है कि इस फोन की सहायता से लोग लाइव टीवी देख सकेंगे. टीवी सिग्नल को कैच करने के लिए फोन में एंटीना भी लगाया गया है.
फोन के स्पेसिफिकेशंस
बात करें इस फोन की स्पेसिफिकेशंस की तो, Khush Tech Korea D2M फीचर फोन 2G और 4G LTE नेटवर्क सपोर्ट करता है, लेकिन अभी यह फोन 5G को सपोर्ट नहीं करता है. इस फोन में दो सिम स्लॉट हैं, जिसमें एक साथ दो नैनो सिम लगाए जा सकते हैं. वहीं बात करें इस फोन की सबसे खास फीचर बिना इंटरनेट टीवी तकनीक की तो, इस फोन में ATSC 3.0 टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे बिना किसी इंटरनेट या वाई-फाई के सीधे लाइव टीवी और फ्री चैनल चल सकते हैं. सिग्नलों बार-बार छूटे न, इसके लिए फोन में एंटीना दिया गया है, जिसे आप बाहर निकाल सकते हैं.
डिस्प्ले
इस फोन में 2.4 इंच का QVGA TFT डिस्प्ले मिलता है, इसका डिस्प्ले रेजॉलूशन 320×240 पिक्सल है. अभी तक सामने आई डिटेल्स के मुताबिक फोन का फ्रंट ग्लास का है. वहीं फ्रेम और बैक पैनल प्लास्टिक से तैयार किया गया है. इस फोन का कुल वजन 220 ग्राम है.
गूगल OS पर काम नहीं करता फोन
दुनिया का पहला स्मार्टफोन गूगल के एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर नहीं चलता है. यह फोन ‘ThreadX’ ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है. इसमें UNISOC UMS9117-L (107) प्रोसेसर दिया गया है. फोन में 64 MB रैम है. इसमें 128 MB इंटरनल स्टोरेज है. स्टोरेज को बढ़ाने के लिए 128GB तक का माइक्रोएसडी लगाया जा सकता है. इस फोन की एक और सबसे अलग बात यह है कि यह फोन गूगल के एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम नहीं करता है, बल्कि ThreadX ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. इस फोन में UNISOC UMS9117-L 107 प्रोसेसर दिया गया है. साथ ही 64 MB रैम और 128 MB इंटरनल स्टोरेज है. इसमें आप 128GB तक का माइक्रोएसडी लगा कर स्टोरेज बढ़ा सकते हैं.
फीचर्स की डिटेल्स जान लीजिए
फोन के बैक साइड में 0.3 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा मिलता है, जिसमें फ्लैश लाइट भी है. फोन में 0. 8W का मोनो स्पीकर मिलता है ,साथ ही 3. 5mm का ईयरफोन जैक भी दिया गया है. इसमें 1800mAh की बैटरी मिलती है, जिसे पूरा दिन इस्तेमाल किया जा सकता है.



