Airtel: अक्सर भी भीड़-भाड़ वाले इलाकों या पीक ऑवर्स में स्लो इंटरनेट बडी समस्या है खासकर नौकरीपेशा या बिजनेस क्लास युवाओं के लिए यह समस्या झुंझलाहट पैदा करती है। क्योंकि यही वर्ग उस समय अपने जरुरी डॉक्यूमेंट्स या प्रोजेक्ट या मैसेज शेयर कर रहा होता है। अब एयरटेल कंपनी यह परेशानी दूर होने वाली है. एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए खास सर्विस की शुरुआत किया है. कंपनी ने भारत में अपनी नई प्रायोरिटी पोस्टपेड सर्विस को रोलआउट कर दिया है. इस सर्विस को लेकर कंपनी का दावा है कि इस सर्विस के जरिए यूजर्स को नेटवर्क पर भारी ट्रैफिक होने के बाद भी बहुत ही स्थिर, भरोसेमंद और लगातार चलने वाली कनेक्टिविटी मिल सकेगी. कंपनी का दावा है कि चाहे आप ऑफिस का काम कर रहे हों, वीडियो स्ट्रीमिंग का मजा ले रहे हों या ऑनलाइन गेमिंग, अब आपका इंटरनेट न स्लो होगा और न ही बीच में रुकेगा.
क्या है Airtel की यह नई सर्विस?
नेटवर्क समस्या को दूर करने और इस सर्विस को मुमकिन बनाने के लिए एयरटेल ने अपने 5जी नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर को एडवांस्ड 5जी स्लाइसिंग टेक्नोलॉजी से अपग्रेड कर दिया है. सरल शब्दों में कहें तो नेटवर्क स्लाइसिंग एक ऐसी टेक्नोलॉजी है, जो एक ही मेन फिजिकल नेटवर्क को कई अलग-अलग वर्चुअल नेटवर्क्स में बांट देती है.
कैसे काम करती है यह तकनीक?
Airtel की यह सर्विस बहुत ही खास है. टेलीकॉम कंपनियों को भी नेटवर्क कैपेसिटी मैनेज करना आसान हो जाता है. जब किसी इलाके में मोबाइल ट्रैफिक बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, तो यह टेक्नोलॉजी रियल-टाइम में नेटवर्क क्षमता को एडजस्ट करती है और प्रायोरिटी यूजर्स के लिए अलग से इंटरनेट स्पीड और स्टेबिलिटी सुरक्षित रखती है. भारत के लिए यह टेक्नोलॉजी भले ही नई हो, लेकिन अमेरिका, ब्रिटेन, सिंगापुर और मलेशिया जैसे देशों में इसका इस्तेमाल काफी समय पहले से ही किया जा रहा है. इस सर्विस के लॉन्च के साथ ही एयरटेल भारत में इस तरह की सर्विस शुरू करने वाली पहली टेलीकॉम कंपनी बन गई है.
किन्हें मिलेगा इसका फायदा?
Airtel की यह प्रायोरिटी सर्विस कंपनी के सभी पोस्टपेड प्लान्स पर उपलब्ध है. मौजूदा पोस्टपेड यूजर्स को इस सर्विस के लिए कोई नया प्लान या एक्स्ट्रा पैसे देने की जरूरत नहीं है. यह बेनिफिट उनके नंबर पर ऑटोमैटिक एक्टिव हो जाएगा. वहीं अगर आप प्रीपेड यूजर हैं, तो एयरटेल थैंक्स ऐप या नजदीकी एयरटेल स्टोर पर जाकर आसानी से पोस्टपेड में अपग्रेड कर सकते हैं.
क्या आपका फोन करेगा सपोर्ट?
Airtel के इस प्रीमियम सर्विस का लाभ उठाने के लिए आपके पास एक ऐसा स्मार्टफोन होना चाहिए जो 5जी स्टैंडअलोन टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता हो. साथ ही आपका फोन लेटेस्ट सॉफ्टवेयर पर भी अपडेटेड होना चाहिए. अगर आपका फोन अपडेट नहीं है, तो आप सेटिंग में जाकर पेंडिंग अपडेट्स चेक कर सकते हैं. साथ ही आपका फोन इस सर्विस के लिए कंपैटिबल है या नहीं, इसको आप एयरटेल ऐप के जरिए चेक कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें : Online गैस सिलेंडर बुकिंग का ये तरीका अपनाएं
यह भी देखें : जयपुर का कचरा बना ज़हर! लंगड़ियावास लैंडफिल से पानी तक हुआ जहरीला। KBP Times



