KBP Times

चीन ने हासिल की 6G टेक्नोलॉजी में उपलब्धि

6G Technology

New 6G Network : चीन ने टेक्नोलॉजी में आगे बढते हुए 6 जी नेटवर्क की उपलब्धि हासिल कर ली है। जल्द ही चीन में 6जी नेटवर्क रोल आउट किया जा सकता है। ऐसा इसलिए हैं, क्योंकि चीन ने 6जी के टेक्नोलॉजी ट्रायल का पहला चरण पूरा कर लिया है। इसमें 300 से ज्यादा जरूरी टेक्नोलॉजी को रिजर्व किया गया है। चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने यह जानकारी दी। पहले चरण के ट्रायल के बाद दूसरा चरण भी शुरू हो गया है। इससे पता चलता है कि सरकार देश की सूचना और संचार टेक्नोलॉजी को बेहतर बनाने के लिए लगातार कोशिश कर रही है और देश में 6जी नेटवर्क लाने के लिए तेजी से काम कर रही है।

शुरू हो गया दूसरा चरण

पहला चरण पूरा होने के बाद 6G टेक्निकल ट्रायल का दूसरा फेज भी शुरू कर दिया गया है। बता दें बुधवार को स्टेट काउंसिल इन्फॉर्मेशन ऑफिस द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी। इसमें चीन के इंडस्ट्री और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय के एक अधिकारी ने 2025 में इंडस्ट्रियल और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट में हासिल की गईं उपलब्धियों के बारे में बात की। साथ ही, 6जी टेक्निकल ट्रायल की जानकारी भी दी।

यह भी पढ़ें : ChatGPT के उपयोग को लेकर एलन मस्क और सैम ऑल्टमैन हुए आमने-सामने

1.2 अरब से ज्यादा है 5G यूजर्स की संख्या

मंत्रालय के सूचना और संचार विकास विभाग के प्रमुख, ग्पम ब्नद ने बीजिंग में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 6ळ टेक्नोलॉजी ट्रायल का दूसरा चरण हाल ही में शुरू हुआ है। उन्होंने कहा, चीन ने 4.838 मिलियन 5G बेस स्टेशन लगाए हैं। 5G यूजर्स की संख्या 1.2 अरब से ज्यादा हो गई है। 5जी से जुड़े ग्लोबल स्टैंडर्ड एसेंशियल पेटेंट के 4% दावे चीन की ओर से किए गए हैं। कुन ने यह भी बताया कि चीन ने दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे एडवांस इंफॉर्मेशन इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया है।

यह भी देखें : जयपुर के फुट ओवरब्रिज बने मौ*त का रास्ता! 4 साल से बंद, जिम्मेदार कौन?

आगे आने वाले समय में मंत्रालय 6G पर रिसर्च और डेवलपमेंट को और तेज कर देगा। साथ ही, भविष्य की प्लानिंग को बेहतर किया जाएगा। मंत्रालय 6G के लिए एक ऐसी इंडस्ट्री इकोसिस्टम बनाने पर भी ध्यान देगा, जो एप्लीकेशन पर आधारित हो।

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

2

2