KBP Times

खोज; बिना तारों के करंट भेजने का तरीका, बदल जाएगी दुनिया ?

science research

Technology News : फिनलैंड के वैज्ञानिकों ने बिना तारों के हवा में बिजली दौड़ाने का तरीका खोज निकाला है। आने वाले समय में बिजली से चलने वाले उपकरण बिना तारों के ही काम कर पाएंगे। बिना किसी तार या केबल के बिजली भेजने के इस प्रयोग में आवाज की तरंगों, लेजर किरणों और रेडियो फ्रीक्वेंसी का इस्तेमाल किया गया। यह खोज टेक्नोलॉजी आने वाले समय में हमारे घरों, फैक्ट्रियों और गैजेट्स को पूरी तरह से बदल कर रख सकती है। चलिए डिटेल में समझते हैं कि आखिर वैज्ञानिकों ने यह कमाल कैसे कर दिखाया है?

क्या किया फिनलैंड के वैज्ञानिकों ने?

खोज; बिना किसी तार के हवा में बिजली दौड़ाने का कारनामा यूनिवर्सिटी ऑफ हेलसिंकी और यूनिवर्सिटी ऑफ ओउलू के वैज्ञानिकों ने मिलकर किया है। इन वैज्ञानिकों ने अल्ट्रासोनिक साउंड वेव्स और रेडियो तरंगों को मिलाकर हवा में बिजली दौड़ाने का काम किया है। इस टेक्नोलॉजी को एकॉस्टिक वायर कहा जाता है, जिसका मतलब आवाज से बना अदृश्य तार होता है। यह टेक्नोलॉजी तेज अल्ट्रासॉनिक आवाज के जरिए हवा में एक रास्ता बनाने का काम करती है, जिस पर बिजली सुरक्षित तरीके से चल पाती है। यही वजह है कि इस तकनीक के जरिए बिजली को डिवाइस तक बिना किसी तार के पहुंचाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : ओक की लकड़ी से बनीं झील में पांच हजार साल पुरानी डूबी हुई नावें मिली

क्या ये टेक्नोलॉजी साइंस के नियमों के खिलाफ है?

भले सुनने और समझने में यह खोज तकनीक किसी जादू सी लगे लेकिन यह साइंस के नियमों को नहीं तोड़ती। इसके उल्ट यह तकनीक पूरी तरह से विज्ञान के सिधांतों का ही पालन करती है। इस तकनीक में अल्ट्रासोनिक तरंगें हवा की डेंसिटी को बदलकर एक रास्ता तैयार करती है। इसे आप एक अदृश्य तार की तरह समझ सकते हैं। इसके बाद लेजर की मदद से बिजली एक जगह से दूसरी जगह तक पहुंच पाती है। इस प्रयोग से जो चीज हासिल हुई है वो ये है कि इसमें ऊर्जा को सटीक तरीके से कंट्रोल किया जा सका है।

यह भी देखें : जयपुर के फुट ओवरब्रिज बने मौत का रास्ता! 4 साल से बंद, जिम्मेदार कौन?

इससे आपकी जिंदगी में क्या बदलेगा?

इस प्रयोद ने साबित किया है कि बिजली इस्तेमाल करने के लिए तारों की जरूरत नहीं है। फिनलैंड में इजाद हुई इस टेक्नोलॉजी को जब बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाने लगेगा, तो भविष्य में हमें बिना तारों वाली घर, ऑफिस और फैक्ट्रियां देखने को मिल सकती हैं। फिलहाल यह टेक्नोलॉजी छोटे उपकरणों के लिए है। आने वाले समय में इसे रोजमर्रा की चीजें चलाने में इस्तेमाल होने के लिए तैयार किया जाएगा।

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Swami Avimukteshwaranand

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज, याचिकाकर्ता बोला- कालनेमि जैसे राक्षस…

Rambhadracharya

“गृहयुद्ध से बचाना है तो…” UGC नियम पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की सरकार को कड़ी चेतावनी

NSUI

NSUI के अध्यक्ष विनोद जाखड़ हुए सक्रिय, सचिन पायलट के क्षेत्र में किया टीम में बदलाव

packaging waste to reuse

पैकेजिंग वेस्ट को कूड़ा न समझें, घर में ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल…

Jaipur: सीएम भजनलाल शर्मा का सरप्राइज 'टी-ब्रेक'

सीएम भजनलाल शर्मा का सरप्राइज ‘टी-ब्रेक’ – चाय की थड़ी पर रुके, बच्चों-महिलाओं से की गर्मजोशी भरी मुलाकात

PM Narendra Modi

“गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया…” AI समिट में कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन पर PM मोदी का हमला

ajmer sabha

अजमेर में PM मोदी की जनसभा के लिए भूमि पूजन, तैयारियां ज़ोरों पर

Delhi-Meerut Namo Bharat Corridor

PM मोदी ने मेरठ को दी 12930 करोड़ की सौगात, मेट्रो और नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर को दिखाई हरी झंडी

Religion and Astrology

मेष, वृष और मिथुन राशि के जीवन में आ सकता है सकारात्मक बदलाव