KBP Times

अब AI लैपटॉप का नया दौर शुरु, सामान्य और AI लैपटॉप के बीच फर्क को समझें

AI Laptop

Technic : आज तकनीक की दुनिया में AI सबसे बड़ा सेलिंग पॉइंट बनकर उभरा है। अब सिर्फ फोन ही नहीं, टीवी, फ्रिज, एसी और यहां तक कि वाटर प्यूरीफायर भी AI टैग के साथ बेचे जा रहे हैं। ऐसे में कंपनियां एआई लैपटॉप को भविष्य की जरूरत बता रही हैं। यही वजह है कि मेमोरी, स्टोरेज और सीपीयू जैसे मुख्य कंपोनेंट महंगे हो रहे हैं, जिससे 2026 में लैपटॉप की कीमतों में 35 से 40 प्रतिशत बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। नई पीढी को अब एआई लैपटॉप की जरुरत बढ सकती है।

सामान्य लैपटॉप और AI लैपटॉप में अंतर

AI लैपटॉप में तीन चिप्स, सामान्य में दो

सामान्य लैपटॉप में दो चिप होते हैं। सीपीयू और जीपीयू। AI लैपटॉप में इनके साथ तीसरा खास प्रोसेसर जुड़ता है, जिसे एनपीयू कहते हैं। यह एआई से जुड़े कामों के लिए बना होता है, जैसे इमेज पहचानना, भाषा समझना, टेक्स्ट प्रोसेसिंग आदि। एनपीयू एआई काम सीधे लैपटॉप पर ही कर देता है। यानी हर बार इंटरनेट पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ती है।

एआई लैपटॉप में ये चार फीचर्स अतिरिक्त

लाइव ट्रांसलेशन-सबटाइटल

वीडियो कॉल के समय भाषा को टेक्स्ट में बदल सकता है। यानी सामने वाला जर्मन में बोले और आपको अंग्रेजी में समझ आए।

लोकल AI असिस्टेंट

फाइल खोजने, टेक्स्ट लिखने, फोटो-वीडियो एडिट करने जैसे काम बिना इंटरनेट के भी तेजी से हो सकते हैं।

स्मार्ट वीडियो कॉलिंग

ऑटो बैकग्राउंड ब्लर कर देता है, चेहरे पर फोकस होता है और नॉइज कैंसिलेशन से मीटिंग्स ज्यादा प्रोफेशनल लगती हैं।

बेहतर बैटरी-स्मूद परफॉर्मेंस

एआई प्रोसेसिंग एनपीयू संभालता है, इसलिए ब्च्न्-ळच्न् पर दबाव कम पड़ता है। बैटरी व स्पीड दोनों बेहतर रहती है।

लैपटॉप खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें

सामान्य यूजर्स – ऑफिस, पढ़ाई, एंटरटेनमेंट के लिए

अगर आपका काम इंटरनेट चलाना, ईमेल, ऑनलाइन क्लास, वीडियो देखना या फोटो-एडिटिंग तक सीमित है, तो एआई लैपटॉप की जरूरत नहीं है। नॉर्मल लैपटॉप से काम हो जाएगा। इन फीचर्स पर ध्यान दें।

8-16 जीबी रैम पर्याप्त है रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए।

यह भी पढ़ें : युद्व के मैदान में लड़ने को रोबोट सैनिक तैयार, यूक्रेन में हुआ परीक्षण

स्टोरेज – 512 GB  होनी चाहिए।

अच्छी बैटरी लाइफ- 6-8 घंटे या उससे ज्यादा होनी चाहिए।

पावर यूजर्स – प्रोफेशनल, क्रिएटर, डेवलपर्स के लिए

अगर आपका काम कोडिंग, एआई टूल्स, डेटा साइंस, वीडियो एडिटिंग, 3डी डिजाइन या मल्टीटास्किंग से जुड़ा है, तो एआई फर्क डाल सकता है। इन फीचर्स को प्राथमिकता दें।

यह भी देखें : UGC नियमों पर फिर घमासान! करणी सेना का बड़ा ऐलान | 19 मार्च सुनवाई से पहले धरने की चेतावनी

एनपीयू होना चाहिए- लोकल एआई प्रोसेसिंग के लिए फायदेमंद।

कम से कम 16 से 32 GB रैम। 1 ज्ठ या अधिक स्टोरेज।

AI फीचर्स -असिस्टेंट, जनरेटिव एआई, एडिटिंग टूल्स हों।

कीमत – 25 % तक महंगे होते हैं एआई लैपटॉप

AI लैपटॉप को एआई पीसी या कोपायलट प्लस पीसी भी कहा जाता है। यह सामान्य स्पेसिफिकेशन वाले लैपटॉप की तुलना में आमतौर पर 15 से 25 % तक महंगे होते हैं। उदाहरण के लिए, लेनोवो की एआई लैपटॉप सीरीज औरा एडिशन की शुरुआती कीमत लगभग ₹94,000 रुपए है, जबकि लेनोवो के आई7 प्रोसेसर वाले लैपटॉप की रेंज करीब ₹71,000 रुपए से शुरू होती है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

2

2