KBP Times

स्पेशल मैसेज देने के लिए आधी रात तक जागने की नहीं रहेगी जरुरत

whatsapp new feature

New Feature in Whatsapp : आमतौर पर जब किसी को बर्थडे या वैडिंग एनीवर्सिली या किसी खास दिन की बधाई देना होता है तो लोग शेड्यूल्‍ड रात 12 बजे तक जागकर इंतजार करते हैं कि 12 बजे सबसे पहले वाट्स अप पर मैसेज कर सकें। अब किसी को बधाई देने के लिए आपको रात 12 बजे तक जागने की जरूरत नहीं होगी। कोई मीटिंग बुलानी हो या अपॉइंटमेंट से जुड़ा मैसेज भेजना हो, सब पहले से प्‍लान किया जा सकेगा। वाट्स अप यूजर्स को जल्‍द एक नया फीचर मिल सकता है। इसका नाम शेड्यूल्‍ड मैसेज बताया जा रहा है, जिसका इस्‍तेमाल करके आप पहले से चौट या मैसेज तैयार करके उसे शेड्यूल कर पाएंगे और जो समय तय किया जाएगा, उस समय अपने आप वह मैसेज चला जाएगा।

क्‍या-क्‍या कर पाएंगे शेड्यूल्‍ड मैसेज से

जानकारी के अनुसार, शेड्यूल्ड मैसेज फीचर के तहत लोग किसी मैसेज को एक खास तारीख और समय में जाने के लिए सेट कर सकेंगे। जो तारीख और समय ऐप में सेट किया जाएगा, उसमें वह मैसेज अपने आप डि‍लिवर हो जाएगा। एक बार मैसेज शेड्यूल करने के बाद लोगों को और कुछ नहीं करना है। वह मैसेज अपने आप चला जाएगा। Wabetainfo की रिपोर्ट (REF.) के अनुसार, वॉट्सऐप ने TestFlight बीटा प्रोग्राम के तहत एक नया iOS अपडेट जारी किया है। वॉट्सऐप एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जिससे यूजर्स अपनी चैट में मैसेज शेड्यूल कर पाएंगे। आने वाले वक्‍त में यह फीचर रोलआउट हो सकता है।

सभी शेड्यूल मैसेज दिखेंगे एक जगह

बताया जा रहा है कि लोग कितने भी मैसेज शेड्यूल कर पाएंगे। शेड्यूल किए गए सभी मैसेज वॉट्सऐप के इन्‍फो स्‍क्रीन में दिखाई देंगे। अगर कोई मैसेज शेड्यूल कर दिया और बाद में लगता है कि उसे नहीं भेजना है तो शेड्यूल मैसेज को डिलीट भी किया जा सकेगा। जिसको वह मैसेज जाना था, उसे पता नहीं चलेगा कि कोई मैसेज उसके लिए शेड्यूल किया गया था। हालांकि एक बार कोई शेड्यूल मैसेज चला गया और फ‍िर उसे डिलीट किया तो दूसरे व्‍यक्‍त‍ि को पता चल जाएगा।

यह भी पढ़ें : Apple की बड़ी तैयारी, सैटेलाइट से सीधा कनेक्शन के लिए एंटीना वाला फोन

किन लोगों को होगा फायदा?

शेड्यूल्‍ड मैसेज का फायदा हर किसी को होने वाला है। वॉट्सऐप के जरिए सभी लोग एक-दूसरे को बधाई देते हैं। हालांकि जन्‍मदिन या सालगिरह पर किसी को बधाई देने के लिए बहुत लोग रात 12 बजे तक जागते हैं या तब का अलार्म लगाकर रखते हैं। अब यह झंझट नहीं रहेगा। लोग मैसेज को शेड्यूल करके चैन की नींच सो सकेंगे। कितने भी दिन पहले मैसेज शेड्यूल किया जा सकेगा। यह सुविधा वॉट्सऐप ऐप के अंदर ही दी जाएगी, जिससे लोगों का काम बहुत आसान होने वाला है।

यह भी देखें: जयपुर में कांग्रेस के खिलाफ सड़क पर उतरी बीजेपी, बैरिकेडिंग पर चढ़े कार्यकर्ता

कब तक आएगा नया फीचर?

वॉट्सऐप ने नए फीचर के आने की कोई तारीख नहीं बताई है। यह अभी टेस्‍टि‍ंग फेज में है। माना जा रहा है कि आईफोन और एंड्रॉयड दोनों यूजर्स को यह सुविधा दी जाएगी। वेब वर्जन के लिए फीचर आएगा या नहीं, अभी स्‍पष्‍ट नहीं है। इस खबर से जुड़े अपडेट हम आपको देते रहेंगे।

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

2

2