KBP Times

तकनीकः वन क्लिक स्विच से स्टारलिंक सैटेलाइट सिस्टम बंद किया जा सकता है

Star Link Satellite System

Technology : स्टारलिंक सैटेलाइट सिस्टम को वन क्लिक स्विच से बंद किया जा सकता है तकनीक से किसी भी देश में वहां की सरकार चाहे तो इंटरनेट बंद कर सकती है। ऐसा ही ईरान सरकार ने किया है। स्टारलिंक सैटेलाइट सर्विस को चंद मिनट में बंद कर दिया। ईरान में रेगुलर नेटवर्क तो पहले ही बंद कर दिया गया था अब इसके बाद ईरानी सरकार ने सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस पर भी लगाम लगाई है। दरअसल सरकार ने तकनीक से ‘किल स्विच’ स्ट्रेटेजी अपनाते हुए स्टारलिंक को भी कुछ ही पलों में इनएक्टिव कर दिया। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

‘किल स्विच’ से कैसे बंद हो गया स्टारलिंक ?

इसे आसान शब्दों में समझें तो ईरान ने सीधे स्टारलिंक के सर्वर को नहीं, बल्कि उसके काम करने के तरीके को ही अपना टारगेट बना लिया। जिसके बाद स्टारलिंक यूजर टर्मिनल और सैटेलाइट के बीच जीपीएस बेस्ड लोकेशन और फ्रीक्वेंसी सिग्नल के जरिए कनेक्शन नहीं बना पाए। ईरानी एजेंसियों ने इन्हीं सिग्नल्स को जाम कर दिया, जिससे टर्मिनल सैटेलाइट से कनेक्ट ही नहीं हो पाए। इस प्रोसेस में न तो तार काटे गए और न ही किसी टावर को गिराए गया, सिर्फ एक डिजिटल ‘स्विच’ ऑन किया गया और सैटेलाइट इंटरनेट पूरी तरह से ठप पड़ गया।

यह भी पढ़ें : USB कंडोम पब्लिक चार्जिंग में आपका सबसे बड़ा सुरक्षा कवच!

पूरी कनेक्टिविटी एक क्लिक में कैसे रुकी?

जानकारी के अनुसार, सरकार ने पहले मोबाइल डेटा, ब्रॉडबैंड और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक कर दिया। इसके बाद जब लोग स्टारलिंक की ओर शिफ्ट होने लगे तो स्पेक्ट्रम कंट्रोल और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर टूल्स का इस्तेमाल करके सैटेलाइट लिंक को ब्लॉक किया गया।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसी कारण इसे ‘वन-क्लिक किल स्विच’ कहा जा रहा है, क्योंकि सेंट्रल सिस्टम से पूरे एरिया में एक साथ इंटरनेट ब्लॉक किया जा सकता है।

यह भी देखें : Tina Dabi ने कई इलाकों में रात में घूमने पर लगाया प्रतिबंध, सामने आई बड़ी वजह 

स्टारलिंक कैसे बढ़ा सकता था सरकार की मुश्किल?

स्टारलिंक, जो स्पेस एक्स की सर्विस है, जमीन पर मौजूद नेटवर्क पर डिपेंड नहीं है। यही वजह है कि प्रदर्शनकारी इसे सेंसरशिप से बचने का आखिरी रास्ता मान रहे थे लेकिन स्टारलिंका को ब्लॉक करने के बाद प्रदर्शनकारियों का न सिर्फ आपसी में कांटेक्ट टूट गया, बल्कि इंटरनेशनल मीडिया तक जानकारी पहुंचना भी काफी ज्यादा मुश्किल हो गया।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

2

2