KBP Times

सभी तो हैं घर में, फिर भी अकेलापन ? जानें वजह

Alone in home

Alone :  कई लोग भीड में भी अपने को अकेला महसूस करते हैं। घर में भी सभी होते हैं, परिवार, दोस्त, फोन फिर भी अकेलापन क्यूं महसूस होता है। दरअसल यह स्थिति केवल अकेले रहने से नहीं जुड़ी होती, बल्कि भावनात्मक जुड़ाव की कमी से भी हो सकती है. इसी कारण कई बार इंसान लोगों के बीच रहकर भी खालीपन और उदासी महसूस करता है।

अपनों के बीच भी क्यों महसूस होता है अकेलापन?

कई बार हमारे आसपास परिवार और दोस्त तो होते हैं, लेकिन उनसे बातचीत सिर्फ सामान्य बातों तक सीमित रह जाती है। हम अपनी परेशानियां, डर या भावनाएं खुलकर साझा नहीं कर पाते. धीरे-धीरे यह दूरी मन में अकेलेपन का एहसास पैदा करने लगती है. कुछ लोगों को यह डर भी रहता है कि अगर वे अपनी बात बताएंगे तो लोग उन्हें समझने के बजाय मजाक उड़ाएंगे या उन्हें जज करेंगे. ऐसे में वे अपनी भावनाओं को अपने अंदर ही दबाकर रखते हैं।

सोशल मीडिया भी हो सकता है जिम्मेदार

सोशल मीडिया भी इस समस्या की एक वजह बन सकता है. सोशल मीडिया के कई प्लेटफार्म पर दूसरों की खुशहाल और परफेक्ट दिखने वाली जिंदगी देखकर कई लोग अपनी तुलना करने लगते हैं इससे उन्हें लगता है कि उनकी जिंदगी दूसरों से कम बेहतर है, जिससे उदासी और अकेलेपन की भावना बढ़ सकती है।

अकेलेपन से कैसे बाहर निकलें?

अगर आप अक्सर अकेलापन महसूस करते हैं, तो सबसे पहले अपने करीबी लोगों के साथ समय बिताने की कोशिश करें. केवल एक साथ बैठना ही काफी नहीं है, बल्कि बिना मोबाइल के खुलकर बातचीत करना भी जरूरी है. अगर मन में कोई परेशानी है, तो उसे दबाने के बजाय किसी भरोसेमंद दोस्त, परिवार के सदस्य या विशेषज्ञ से साझा करें. अपनी भावनाओं को व्यक्त करना मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है. इसके अलावा अपने पसंदीदा कामों के लिए भी समय निकालें. किताब पढ़ना, संगीत सुनना, योग, गार्डनिंग या कोई नई हॉबी अपनाने से मन शांत रहता है और अकेले समय को भी सकारात्मक बनाया जा सकता है।

खुद को समझने का मौका

याद रखें, अकेलापन और एकांत दोनों अलग बातें हैं. एकांत हमें खुद को समझने का मौका देता है, जबकि अकेलापन हमें भीतर से परेशान कर सकता है. इसलिए रिश्तों में संवाद बढ़ाएं और जरूरत पड़ने पर मदद लेने से बिल्कुल न हिचकिचाएं.

यह भी पढ़ें – जंतर-मंतर पहुंचे सपा नेता इरफान सोलंकी | PM मोदी से छात्रों से संवाद की मांग | Student Protes

यह भी देखें – Unhealthy Lifestyle के कारण सुबह उठने पर थकान और सुस्ती

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Women Reservation

महिला आरक्षण लागू करने की मांग पर दिल्ली में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, ओबीसी महिलाओं को शामिल करने की उठी मांग

Rahul gandhi protest

कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक, PM आवास के पास राहुल, प्रियंका और अखिलेश को हिरासत, धरना खत्म

Alone in home

सभी तो हैं घर में, फिर भी अकेलापन ? जानें वजह

Tourism

जापान में गूंजा राजस्थान का पर्यटन, टोक्यो में विरासत और संस्कृति का भव्य प्रदर्शन

Food Plat

दाल-चावल, रोटी-सब्जी की थाली पूरा नहीं करती प्रोटीन की जरुरत, ये चीजें खाएं

Farmers Protest

अभी दिल्ली नहीं जाएंगे किसान, शंभू बॉर्डर पहुंचे हरियाणा के कृषि मंत्री, 2 मांगों पर बनी सहमति

Bollywood Actor and Actress

कॉकरोच पार्टी के आंदोलन का बॉलीवुड सितारों में कहीं समर्थन तो कहीं विरोध

Rajasthan News

जयपुर समेत 8 जिले डेंगू-मलेरिया के हाई रिस्क जोन में, स्वास्थ्य मंत्रालय का अलर्ट जारी

Electricians

Tech सेक्टर के मंहगे Employee बन रहे हैं इलेक्ट्रीशियन, White नहीं Blue कॉलर वालों की मौज

2

2