KBP Times

पटना में छात्रों का राजभवन मार्च, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, वॉटर कैनन से पानी की बौछार

Patna Protest

Patna Protest: बिहार की राजधानी पटना में आज बुधवार को पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में कथित भ्रष्ट्राचार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों ने राजभवन मार्च निकाला. इस दौरान गांधी मैदान के पास जेपी गोलंबर पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प दिखाई दी. राजभवन की ओर बढ़ रहे छात्रों को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक दिया. इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग हटाकर आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे, पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब वो नहीं माने तो पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज भी किया. इस दौरान काफी अफरा-तफरी का माहौल देखा गया.

AISA के नेतृ्त्व में निकाला गया मार्च
बता दें कि ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन(AISA) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं राजभवन मार्च के लिए निकले थे. पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्वक लौटने की अपील करते हुए उन्हें जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर रोक लिया. लेकिन छात्र आगे बढ़ने पर अड़ गए. इस दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई. वाटर कैनन से पानी की बौछार और पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को पीछे हटाया. अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के बाद स्थिति नियंत्रण में आ गई.

“धर्मेद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें”
प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि देशभर से पेपर लीक के मामले सामने आ रहे हैं उनकी फास्ट ट्रैक जांच कराई जाए. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें. शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार पर रोक लगे, शिक्षा के निजीकरण पर प्रभावी कार्रवाई हो. प्रदर्शन में शामिल अन्य छात्रों ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में मार्च निकाला गया है. लेकिन पुलिस शांतिपूर्ण आंदोलनों पर भी कार्रवाई कर रही है. फिलहाल पुलिस ने छात्रों का प्रदर्शन समाप्त करवा दिया है और पूरे इलाके में सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.

यह भी पढ़ें: काले कपड़ों में संसद पहुंचे कांग्रेस, सपा और अन्य विपक्षी दलों के सांसद, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

ताजा खबरें

ताजा खबरें

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

2

2