KBP Times

USB कंडोम पब्लिक चार्जिंग में आपका सबसे बड़ा सुरक्षा कवच!

USB CONDOM

USB Condom: आज के डिजिटल दौर में स्मार्टफोन हर किसी की जरूरत बन चुका है। ऐसे में रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट या मॉल में पब्लिक USB पोर्ट से फोन चार्ज करना आम बात है। लेकिन यही आदत आपके लिए बड़ा खतरा भी बन सकती है। पब्लिक चार्जिंग पोर्ट के जरिए बैंक डाटा, पासवर्ड, ओटीपी और निजी जानकारी चोरी हो सकती है। इस तरह के साइबर हमले को जूस जैकिंग कहा जाता है, जिसे लेकर RBI भी चेतावनी दे चुका है। हालांकि इस खतरे से बचाव के लिए एक छोटा सा डिवाइस आता है, जिसे USB कंडोम कहा जाता है, जो पब्लिक चार्जिंग को काफी हद तक सुरक्षित बना सकता है।

क्या है USB कंडोम और कैसे काम करता है?

USB कंडोम एक छोटा सा USB डेटा ब्लॉकर होता है, जिसे चार्जिंग के समय फोन और USB पोर्ट के बीच लगाया जाता है। यह फोन को सिर्फ बिजली देता है, लेकिन डेटा ट्रांसफर पूरी तरह बंद कर देता है। यानी फोन चार्ज होगा, लेकिन कोई भी फाइल, ऐप या हैकर आपके फोन से कनेक्ट नहीं हो पाएगा। इसका साइज छोटा होता है, इसलिए इसे पॉकेट या बैग में रखना आसान है। भारत में इसकी कीमत करीब 500 से 1000 रुपये तक होती है।

क्या आपको USB कंडोम इस्तेमाल करना चाहिए?

हालांकि Android और iPhone में अपनी सिक्योरिटी होती है और जूस जैकिंग के मामले ज्यादा सामने नहीं आए हैं, फिर भी खतरा पूरी तरह खत्म नहीं होता। अगर आप ज्यादा सफर करते हैं और पब्लिक चार्जिंग पोर्ट का इस्तेमाल करते हैं, तो USB कंडोम आपके लिए एक अच्छा सेफ्टी ऑप्शन है। यह मोबाइल के साथ-साथ टैबलेट, लैपटॉप और USB-C डिवाइस पर भी काम करता है। फिर भी सबसे सुरक्षित तरीका यही है कि अपना चार्जर या पावर बैंक इस्तेमाल करें। यह छोटी सी डिवाइस आपकी पहचान, पैसा और निजी जानकारी को सुरक्षित रखने में मदद कर सकती है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

2

2