KBP Times

कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, बंगाल से 2 हजार CRPF जवान एयरलिफ्ट, 16 मेट्रो स्टेशन बंद

CJP Protest

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज 33वें दिन भी जारी है. बुधवार सुबह से हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जुटे हैं. 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान पुलिस की लाठियों, आंसू गैस के गोलों का शिकार हुए लोग भी जंतर-मंतर पर पहुंचे हैं. दिल्ली पुलिस ने 20 जुलाई को हुई हिंसा मामले में 10 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है. इनमें संसद मार्ग थाने में 4, कनॉट प्लेस में 3 और मंदिर मार्ग, बाराखंभा रोड और कर्तव्य पथ थानों में एक-एक एफआईआर दर्ज हुई है. पथराव, तोड़फोड़ और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में प्रदर्शनकारियों पर केस दर्ज किया गया है.

वहीं दूसरी तरफ, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोनम वांगचुक से मिलने के लिए मंगलवार देर रात केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह पहुंचे. दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश के बाद वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. वे 28 जून से भूख हड़ताल पर हैं.

“सरकार ने बातचीत की पेशकश की”
सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहना है कि सरकार ने दूसरी बार बातचीत की पेशकश की है. उन्होंने कहा कि कोर टीम से चर्चा के बाद इसपर फैसला लिया जाएगा.

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगली सूचना तक बंद
दिल्ली मेट्रो ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए 16 मेट्रों स्टेशनों को अगली सूचना तक बंद कर दिया है. हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

इन मेट्रो स्टेशनों को किया बंद
लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम

बंगाल से दिल्ली भेजी CRPF की 20 कंपनियां
CRPF की 20 कंपनियों को बंगाल से दिल्ली भेजा गया है. करीब 2 हजार जवानों को एयरलिफ्ट किया गया है. केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल से CRPF की 20 कंपनियों को दिल्ली में तैनात करने का आदेश दिया है. संसद का मानसून सत्र और दिल्ली में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कंपनियों को तैनात किया गया है.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक, PM आवास के पास राहुल, प्रियंका और अखिलेश को हिरासत, धरना खत्म

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

2

2