KBP Times

सवारियों से भरी बस में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

bus in fire

Bus in Fire : जयपुर के मानसरोवर धर्मकांटा के पास शुक्रवार को दोपहर राजस्थान रोडवेज की चलती बस में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद 70 सवारियों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। मानसरोवर फायर स्टेशन से पहुंची 2 दमकलों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शॉर्ट सर्किट से लगी आग से बस पूरी तरह जलकर कबाड़ में बदल गई। हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 2.40 बजे मानसरोवर रीको चौराहे पर हुआ।। मानसरोवर फायर स्टेशन के फायरमैन शकुंतला सैनी ने बताया- जयपुर के सिंधीकैम्प से राजस्थान रोडवेज की बस केकड़ी जाने के लिए शुक्रवार दोपहर रवाना हुई थी। रोडवेज बस में केकड़ी जाने के लिए 70 यात्री सवार थे। मानसरोवर रीको चौराहे से सांगानेर की ओर जाते समय अचानक चलती बस में आग लग गई।

सवारियों को बाहर निकाला

शकुंतला सैनी ने आगे बताया- धुआं निकलने के साथ ही आग की लपटें चलती बस से उठती दिखाई दीं। ड्राइवर ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोका। बस में सवार सभी सवारियों को जैसे-तैसे बाहर निकाला गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। शॉर्ट सर्किट से लगी आग वायर से होते हुए इंजन तक पहुंच गई। रोडवेज बस में आग लगने की सूचना पर फायर स्टेशन से 2 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड स्टाफ ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से रोडवेज बस जलकर पूरी तरह कबाड़ में बदल गई। हादसे में किसी व्यक्ति के झुलसने या चोटिल होने की बात से इनकार किया गया है।

यह भी पढ़ें : पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ बोले, ‘मोदी सरकार की तानाशाही के युग का जल्द होगा अंत’

यह भी देखें : “SC-ST और OBC पर अत्याचार?” UGC के समर्थन में भीम आर्मी का जयपुर में बड़ा धरना

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Ayatollah Ali Khamenei Death

खामेनेई की हत्या के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, रोती नजर आईं महिलाएं, कहा- क्या गलती थी…

अयातुल्ला अलीरेजा अराफी

अयातुल्ला अलीरेजा अराफी बने ईरान के नए अंतरिम सुप्रीम लीडर, खामनेई के विश्वासपात्र रहे

Rajpal Yadav cheque bounce case

9 करोड़ का कर्ज और इगो की लड़ाई– चेक बाउंस केस पर राजपाल यादव ने रखी अपनी बात

bollywood actors

ईरान – अमेरिका जंग में फंसे कई बॉलीवुड एक्टर्स

Mehbooba Mufti

श्रीनगर के लाल चौक पर खामेनेई की हत्या के विरोध में प्रदर्शन, महबूबा मुफ्ती बोलीं- युद्ध में ईरान की जीत हो…

holika

चंद्रग्रहण का नहीं पड़ेगा खास प्रभाव, 3 मार्च को ही मना सकेंगे रंगों का त्यौहार

india-west indies

भारत-वेस्टइंडीज के बीच जीतने वाली टीम सेमीफाइनल खेलेगी

Blast In Explosive Factory Nagpur

महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, SBL एनर्जी लिमिटेड में बलास्ट, 17 लोगों की मौत, 18 घायल

bob fix scheme

इस बैंक में जमा करें 1,00,000 रुपयें और पाएं 41,478 रुपयें का फिक्स ब्याज