Hotel Association Meeting: पर्यटन नीति बनाने, होटल के लिए लाइसेंस प्रक्रिया को सरल करने और भरतपुर में ट्रैवल मार्ट आयोजित करने जैसे विषय को लेकर होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान एवं भरतपुर होटल एसोसिएशन की ओर से बैठक आयोजित की। यह बैठक भरतपुर में होटल उदय विलास पैलेस में आयोजित की गई।.
पर्यटन नीति पर चर्चा
बैठक में होटल फेडरेशन आफ राजस्थान के अध्यक्ष हुसैन खान ने पर्यटन नीति 2026 के कारण होटलो एंड टूरिज्म सेक्टर को होने वाले फायदो के बारे में विस्तार से बताया. इसके साथ-साथ भरतपुर में ट्रैवल मार्ट आयोजित किए जाने की संभावनाओं पर भी चर्चा की! होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान के सचिव रणविजय सिंह ने होटल के बनाने वाले विभिन्न लाइसेंस के सरलीकरण पर अपने विचार रखें.
यह भी पढ़ें : AAP’ के कार्यक्रम में दिखा आपसी प्रेम और सौहार्द, ‘रोज़ा इफ्तार और होली मिलन’ बना भाईचारा का प्रतीक
भरतपुर में ट्रैवल मार्ट
होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान भरतपुर संभाग के अध्यक्ष अनुपम सिंह ने भरतपुर डिविजन के पर्यटक स्थलों के प्रचार- प्रचार के लिए ट्रैवल मार्ट लगाने के लिए कहा की हम ट्रैवल मार्ट लगाने के लिए पूरी तरह तैयार एवं उत्साहित हैं! .टूरिज्म विभाग राजस्थान सरकार से भरतपुर में ट्रेवल स्मार्ट लगाने के लिए हमारा पक्ष मजबूती से रखेंगे. देश भर से आने वाले मेहमानों/ ट्रैवल एजेंट/ टूर ऑपरेटर को सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए हम पूरी तरह सक्षम है! इस अवसर पर होटल फेडरेशन आफ राजस्थान के संरक्षक सुरेंद्र सिंह शाहपुरा के सानिध्य के साथ-साथ कोषाध्यक्ष संदीप गोगिया एवं सहसचिव कृष्ण अवतार ने भी अपने विचार रखें!
यह भी देखें : जयपुर में सहकारी कर्मचारियों का धरना | 7 साल से वेतन नहीं, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप



