AAP Program: आम आदमी पार्टी जयपुर जिला की ओर से प्रदेश कार्यालय, जयपुर में रोज़ा इफ्तार पार्टी और होली मिलन समारोह का आयोजन रविवार शाम को किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और एकता का संदेश देना रहा।
रोजा खोला और होली की शुभकामनाएं दीं
रोज़ा इफ्तार के दौरान सभी ने मिलकर रोज़ा खोला और होली मिलन समारोह में एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं, आमंत्रित प्रमुख लोगों ने आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया। आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम के आयोजक जयपुर जिला अध्यक्ष अमित दाधीच और संगठन महामंत्री संगीता गौड़ के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: किसान नेता रामपाल जाट बोले -न्यूनतम समर्थन मूल्य की सार्थकता के लिए संपूर्ण खरीद अपरिहार्य
आपसी प्रेम और सौहार्द को बढावा
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भारत की संस्कृति विविधता में एकता की है और ऐसे आयोजन समाज में प्रेम और सौहार्द को मजबूत करते हैं। जयपुर जिला आम आदमी पार्टी द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक बना। कार्यक्रम में राशिद हसन शहनाज हिंदुस्तानी सुनील अग्रवाल अमित वशिस्ठ लोकेंद्र कूलश्रेष्ठ प्रदीप असुदानी मोहसिन कुरेशी शाहरुख फ़िरोजुद्दीन कृष्ण मुरारी त्रिपाठी जी बदन सिंह जी फरदीन जी जितेंद्र जी मुजाहिद जी साजिद सैफी जी कलीम सलमान लियाकत यस सिंघी राजेश मेहरा आबिद राहुल फारुख जी सोहैल अनूप चतुर्वेदी प्रदीप बोचलिया प्रेम लता वशिष्ठ जी शाहरुख सोनू जैवी सैफी राहुल सिंह समीर हुमा खान ख़ुशनुमा आदित्य हयात आसिफ भारत नूर जी आदि उपस्तिथ हुए।
यह भी देखें : महिला दिवस: चूड़ियां बेचने से लेकर पुलिस की वर्दी तक | संघर्षशील महिलाओं की प्रेरणादायक कहानी



