KBP Times

कनाडा और यूके के दल ने ईरान और अमेरिका युद्व पर जताई चिंता, अजमेर दरगाह में मांगी विश्व शांति की दुआ

Ajmer Dargah

Ajmer Dargah News: कनाडा और यूके से आए दल ने ईरान और अमेरिका के युद्ध पर गहरी चिंता जताई है और कहा है कि युद्व किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकता। अजमेर स्थित सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में कनाडा और यूके से आए एक दल ने जियारत की और विश्व में शांति की दुआ मांगी। दल में 31 लोग शामिल थे। दल ने दरगाह में मखमली चादर चढ़ाई, फूल पेश किए । दल को दरगाह के खादिम हाजी सैयद सलमान चिश्ती ने विदेशी जायरीनों का स्वागत किया और सूफी परंपरा के अनुसार दुआएं कराईं।

युद्व पर जताई चिंता

इस मौके पर दरगाह जियारत के बाद विदेशी दल ने पत्रकारों से बातचीत में ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव और युद्ध की स्थिति को लेकर गहरी चिंता जताई। उन्होंने ख्वाजा साहब की दरगाह में विश्व शांति, सद्भाव और संघर्षरत क्षेत्रों में अमन की बहाली के लिए खास दुआएं मांगीं।

ख्वाजा का दरबार अमन का केन्द्र

हाजी सैयद सलमान चिश्ती ने इस अवसर पर कहा कि ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती का दरबार सदियों से अमन, भाईचारे और मानवता का केंद्र रहा है। “विदेशी जायरीनों का यह दल सूफियत की सार्वभौमिकता का जीता-जागता प्रमाण है। हमारी दुआ है कि दुनिया भर में युद्ध समाप्त हों और शांति कायम हो।“ उन्होंने बताया कि दरगाह में प्रतिदिन हजारों जायरीन आते हैं, जिनमें विदेशी जायरीनो की संख्या बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें : तेल से भरा टैंकर पलटा, लगी आग, ड्राईवर जिंदा जला,सड़क पर फैली लपटें

दरगाह गंगा-जमुना तहजीब का प्रतीक

अजमेर शरीफ की दरगाह भारत की गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक है, जहां हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी आस्था से जियारत करते हैं। ख्वाजा साहब को ’सुल्तान-उल-हिंद’ कहा जाता है और उनकी शिक्षाएं प्रेम, सेवा और सहिष्णुता पर आधारित हैं।

यह भी देखें : भाकर की शादी पर सियासी महाभारत! बेनीवाल vs मील में ज़ुबानी जंग | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

congress protest

कांग्रेस के पांच घंटे के धरना-प्रदर्शन के बाद पुलिस अज्ञात के खिलाफ FIR लिखने को तैयार

Shani dev

शनि की साढ़ेसाती में किन चीजों का करें दान, किन गलतियों से बचें ?

Rice Cooking

जानिए खिले खिले चावल बनाने का तरीका

Physical Activities

जिम में पसीना बहाने से अच्छा है छोटी-छोटी फिजीकल एक्टिविटी

Cow Viral Video

गाय ने मांगी पानी पुरी, ठेले वाले ने अपने हाथों से खिलाई, दिल छू लेने वाला VIDEO वायरल

AI Gemini google

Students Plan; गूगल दे रहा AI Gemini एक साल तक फ्री

Rahul Gandhi Dharna

राहुल गांधी धरने पर भड़की बीजेपी, जेपी नड्डा बोले- ध्यान भटकाने का नया ड्रामा रचा…

CJP Workers Attack

“गांव वालों ने स्कूल की सुरक्षा की है, मैं बधाई देता हूं…” CJP कार्यकर्ताओं पर हमले को लेकर बोले मदन दिलावर

Randeep Surjewala

“अमित शाह का आदेश है FIR दर्ज नहीं होगी…” कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने साधा निशाना

2

2