KBP Times

सेवा भाव नहीं, व्यवसाय के लिए राजनीति में आ रहे लोग-किरोड़ी लाल मीणा की खरी खरी

Kirodi Lal Meena

Rajasthan State politics : कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का मानना है कि राजनीति में जो लोग आ रहे हैं वो व्यवसाय समझ कर आ रहे हैं जबकि सेवा भाव होना चाहिए. अजमेर में एक कार्यक्रम के दौरान किरोडी लाल मीणा ने कई मुद्दों पर खुलकर बोला. उन्होंने कहा कि जब मैं समरावता कांड में गिरफ्तार बच्चों से जेल में मिलने गया तो मुझे डांट पड़ी थी. तब मुझे कहा गया कि मंत्री रहते हुए आपको अपराधियों से नहीं मिलना चाहिए. ऐसे में मैने कहा कि ऐसी संकट की घडी में समाज के भाई-बहनों को जाकर नहीं संभाला तो उससे बड़ा पाप कोई नहीं होगा.

व्यवसायिक हो गई राजनीति

किरोड़ी लाल मीणा मीणा ने कहा कि आजकल की राजनीति कॉमर्शियल हो गई है. लोग धंधा करने के लिए राजनीति में आ रहे हैं. लेकिन मेरा भाव सेवा करने का है. वहीं उन्होंने बताया कि मेरी पार्टी ने एक बार टिकट काट दिया था. तो लोगों ने कहा कि कांग्रेस में जाते तो कुछ बन जाते. लेकिन मैं छोटी उम्र में आरएसएस का स्वयंसेवक रहा. कॉलेज में पढ़ने के दौरान जब इमरजेंसी लगी तो मुझे भी जेल में डाला गया था. तब से आज तक पार्टी के साथ लगा हूं. कितने ही चुनाव जीते और हारे. हर विपरीत परिस्थिति में मेरे भाई-बहनों ने मेरी मदद की. जिसकी वजह से आज भी राजनीति में जिंदा हूं.

यह भी पढ़ेंः पिंकसिटी पहुंची अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, रामबाग में देखेंगी पोलो मैच का फाइनल

बेनीवाल बात करेंगे तो कर लूंगा

वसुंधरा राजे ने मुझे पार्टी से निकाल दिया था. लेकिन आज भी हम दोनों एक ही पार्टी में हैं. जब मेरा टिकट कटा था तो लोगों ने मुझे निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए कहा था, चुनाव लड़ा और जीत गया. वहीं बेनीवाल से चल रहे विवाद पर मीणा ने कहा कि मेरी उनसे अभी कोई बात नहीं हुई. परिवार का मामला है, हो जाता है. मैं गंभीरता से नहीं लेता, वह बात करेंगे तो मैं भी कर लूंगा.

यह भी देखेंः बजट 2026 पर ज़मीनी सच्चाई: CA, व्यापारी, एनालिस्ट और महिलाएं क्या कहती हैं?

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

2

2