Congress Protest: अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस अब देशव्यापी विरोध दर्ज करवा रही है। इसी कडी में जयपुर में कांग्रेस विधायकों ने अपने आवास से राजस्थान विधानसभा तक गुरुवार सुबह पैदल मार्च निकाला। इस दौरान नेताओं ने अमेरिका से ट्रेड डील में देश के हितों से समझौते करने के आरोप लगाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा की सीढ़ियों के बाहर नारेबाजी की। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि अमेरिका से ट्रेड डील में भारत के हितों का ध्यान नहीं रखा गया। अमेरिका के दबाव में कृषि क्षेत्र और डेयरी का सामान भारत आएगा, जिससे हमारे किसानों को नुकसान होगा।
पंचायत चुनाव पर सरकार को घेरेगी कांग्रेस
विधानसभा में आज अनुदान मांगों पर बहस का आखिरी दिन है। प्रश्नकाल और शून्यकाल के बाद आज ग्रामीण विकास और पंचायतीराज से जुड़ी अनुदान मांगों पर दिनभर बहस होगी। बहस के दौरान कांग्रेस पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव समय पर नहीं करवाने, परिसीमन में राजनीतिक आधार पर वार्ड बढ़ाने-घटाने जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने का प्रयास करेंगे।
यह भी पढ़ें : दो से अधिक संतान वालों के लिए खुले राजनीति के द्वार, भजनलाल सरकार की कैबिनेट बैठक में हम फैसले
एप्रोप्रिएशन बिल पर सरकार देगी जवाब
विधानसभा में कल शुक्रवार को राज्य का बजट पास होगा। इसके अलावा एप्रोप्रिएशन बिल और फाइनेंस बिल पारित करवाए जाएंगे। अप्रोप्रिएशन बिल पर बहस का 27 फरवरी की शाम 5 बजे से सीएम भजनलाल शर्मा जवाब देंगे। इस दौरान वे नई भर्तियों सहित कई बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। जिलों की डिमांड और अब तक विधायकों से आई मांगों को पूरा करने के लिए कई घोषणाएं होने की संभावना है। इससे पहले कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का भाषण होगा।
यह भी देखें : “हम राजस्थान बंद कर देंगे…” | सैनी समाज की आरक्षण को लेकर भजनलाल सरकार को चेतावनी



