Weather : तेज गर्मी से तप रहे राजस्थान सहित गर्म प्रदेशों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को जानकारी दी है कि इस बार मानसून केरलम में 26 मई को दस्तक दे सकता है। आमतौर पर मानसून 1 जून के आसपास केरल पहुंचता है, फिर देश के दूसरे हिस्सों को कवर करने के लिए उत्तर की ओर बढ़ता है। पिछले साल मानसून 24 मई को आया था। 2025 में सामान्य से 8 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई थी। 30 सितंबर 2025 को मौसम विभाग ने बताया था कि पूरे देश में सामान्य से 8 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई। आईएमडी चीफ मृत्युंजय महापात्रा ने इसे बहुत सफल सीजन बताया था।
बारिश-आंधी से तबाही, 111 लोगों की मौत
हालांकि देश के कई हिस्सों में अभी भी बारिश जारी है। यूपी में बुधवार को आंधी और बारिश ने जमकर तबाही मचाई। राज्य में 111 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 21 मौतें प्रयागराज और 17 मौतें भदोही में हुईं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी इन मौतों पर दुख जताया।
इस साल मानसून में 6% कम बारिश का अनुमान
इस साल मानसून की बारिश सामान्य से कम रह सकती है। निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर ने इस साल के मानसून का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार, बारिश सामान्य से 6ः कम रह सकती है। जून से सितंबर तक मानसून के 4 महीनों में देश में बारिश का सामान्य औसत 868.6 मिलीमीटर है। सामान्य से कम मानसून का मतलब है कि बारिश 90ः से 95ः के बीच रहेगी। एजेंसी ने 94ः बारिश का अनुमान दिया है। जून में सामान्य बारिश होगी, लेकिन जुलाई से गिरावट शुरू होकर अगस्त और सितंबर में मानसून कमजोर पड़ेगा। खासकर अगस्त-सितंबर में बारिश की कमी ज्यादा रहने के संकेत हैं। मध्य और पश्चिम भारत के मुख्य क्षेत्रों में बारिश कम रहने के आसार हैं। अगस्त-सितंबर में मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में सामान्य से कम बारिश की आशंका है।
हीटवेव की चपेट में
उधर का देश का आधे से ज्यादा हिस्सा हीटवेव की चपेट में है। महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में गुरुवार को तापमान 40°ब् के पार दर्ज किया गया। महाराष्ट्र का अकोला 45.9°ब् के साथ देश में सबसे गर्म रहा। जलगांव, वर्धा और अमरावती में भी पारा 45° के ऊपर दर्ज हुआ। राजस्थान के फलोदी में तापमान 45.2°, जैसलमेर और बाड़मेर में 45.1 रिकॉर्ड हुआ। श्रीगंगानगर में 44.8°ब् और जोधपुर में 44°ब् पारा रहा। जयपुर, बीकानेर और नागौर में दिनभर हीटवेव जैसे हालात रहने के बाद शाम को बारिश हुई। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली। इधर, यूपी में बांदा राज्य का सबसे गर्म जिला रहा। यहां तापमान 45.2° रहा। इसके अलावा गुजरात का भावनगर 45.2°ब् और मध्य प्रदेश का खंडवा 44.5°ब् के साथ अपने राज्य के सबसे ज्यादा गर्म शहर थे।
16 मई को मौसम विभाग का अनुमान
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी यूपी में बारिश, तेज हवाएं चल सकती हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ ओले गिर सकते है। पहाड़ी इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और पूर्वाेत्तर राज्यों में बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट है।
17 मई को मौसम विभाग का अनुमान
राजस्थान में गंभीर हीटवेव का अलर्ट है। रातें भी गर्म रहेंगी। छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में भी हीटवेव चलेगी। आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ खराब मौसम की चेतावनी है। असम, मेघालय, केरल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश का अनुमान है।
यह भी पढ़ें – पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर सचिन पायलट-डोटासरा का BJP पर हमला, कहा- बोझ जनता की..
यह भी देखें – “अब दुखी मत होना” मीडिया को लेकर वसुंधरा राजे का बड़ा संदेश द्य पत्रकारिता पर कही बड़ी बात



