KBP Times

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा ने फिर छोड़े तीर, कहा ‘कुछ लोग दल बदल लेते हैं दिल नहीं बदलते’

Vasundhara Raje statement

Vasundhara Raje: भाजपा की स्थापना दिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने फिर राजनीति के तीर छोडे है। इस बार निशाना दूसरे दलों से भाजपा में आने वाले नेता हैं। वसुंधरा ने कहा कि राजनीति में उतार चढ़ाव आते हैं। कई लोग ऐसे हैं, जो दल बदल लेते हैं, लेकिन दिल नहीं बदलते। मानसिकता वही रहती है। उन्होंने कहा ऐसा भी होता है, जो दल बदल लेते हैं, वह दिल भी बदल लेते हैं। पार्टी में जैसे दूध में शक्कर मिलती है, वैसे मिल जाते हैं। लेकिन जो मूल विचारधारा के नेता, कार्यकर्ता हैं, उनको सम्मान मिलना चाहिए। हमको खतरा उनसे है, जो अपना खुद का सोचते हैं। पार्टी का क्या होगा, इसका नहीं सोचते हैं।

नियुक्तियां समर्पित कार्यकर्ता को मिले

वसुंधरा राजे ने कहा कि ऐसे तो कई हैं, जो इधर से उधर गए। उधर से इधर आए। फिर जीत गए। लेकिन नियुक्तियां उनको देनी चाहिए जो पार्टी के लिए समर्पित हैं। जो पार्टी के मूल कार्यकर्ता हैं। जिनमें संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण के भाव हों। जिन्होंने पार्टी के लिए संघर्ष किया है। जो पार्टी विचारधारा के हैं। ऐसे कार्यकर्ताओं को ही मौका मिले, अवसरवादियों को नहीं। उन्होंने कहा- पद के लिए काम मत करो। काम करोगे तो पद चला के आएगा। अटलजी, आडवाणी जी ने पार्टी की कमान मेरी मां विजय राजे सिंधिया को सौंपनी चाही, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।

सीएम कक्ष का उद्घाटन

प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के करीब ढाई साल बाद पार्टी कार्यालय में मुख्यमंत्री के लिए अलग से कक्ष तैयार किया गया है। कार्यालय में कमरा नंबर-5 अब से मुख्यमंत्री के लिए आरक्षित रहेगा। इसके बाहर सीएम भजनलाल शर्मा की नेम प्लेट भी लगाई गई है। इससे पहले पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को भी कार्यालय में यही कक्ष आवंटित किया गया था। सीएम भजनलाल शर्मा ने आज विधिवत रूप से इस कमरे में बैठकर इसका उद्घाटन किया। सीएम यहीं बैठकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

भाजपा स्टेट इंचार्ज बोले- राजनीतिक नियुक्तियां जल्द होंगी

भाजपा स्टेट इंचार्ज और राज्यसभा सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल ने सीकर में कहा- हमारी पार्टी में किसी एक व्यक्ति की सरकार नहीं चलती है, राजनीतिक नियुक्तियां मुख्यमंत्री अकेले नहीं करते हैं, उन्हें मंत्री से बातचीत करनी होती है, संगठन से सहमति लेनी होती है और केंद्र नेतृत्व की सहमति लेनी होती है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हम व्यक्ति विशेष की सरकार चलाने वाले नहीं हैं। राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर प्रदेश में प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही राजनीतिक नियुक्तियां होंगी।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Reliance General Meeting

मुंबई में 410 एकड़ में वर्ल्ड क्लास कैंपस, मेडिकल सिटी और वंतारा यूनिवर्सिटी बनाएगी रिलायंस फाउंडेशन

Jio Reliance

रिलायंस ने किया Jio AI सर्विसेज का ऐलान, कॉल पर बात करते-करते खुद बुक होगी कैब और खाना!

Israel Lebanon Attack

अमेरिका-ईरान पीस डील का असर बेअसर! इजराइल के हमले से दहला लेबनान, 18 लोगों की मौत

Birth Chart

कोई वैज्ञानिक प्रमाणित नहीं फिर भी व्यक्ति के जीवन का ज्योतिषीय नक्शा है जन्म कुंडली

COVID-19

कोरोना की जन्मकुंडली में नया ट्विस्ट, वुहान लैब को अमेरिकी फंडिंग का सनसनीखेज दावा, जानें पूरा मामला

Nora Fatehi

FIFA 2026 में नोरा फतेही के डांस के साथ ग्लैमरस Red आउटफिट हुआ हिट

Viral Video

ऑडी से आता है घास काटने वाला, हर महीने कमाता है 10-15 लाख, Video देख उड़े यूजर्स के होश

Cocktail 2

‘कॉकटेल 2’ लंबे रिश्तों में प्यार को बचाए रखने की जद्दोजहद की कहानी

CM Yogi Adityanath

“दूध का दूध और पानी का पानी होगा…” अयोध्या में चंदा चोरी पर बोले CM योगी

2

2